Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तहरीक-ए-तालिबान का शीर्ष कमांडर तीन साथियों के साथ पाकिस्तान में मारा गया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    तहरीक-ए-तालिबान का शीर्ष कमांडर तीन साथियों के साथ पाकिस्तान में मारा गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कराची. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का शीर्ष कमांडर अपने 3 साथियों के साथ बलूचिस्तान में मारा गया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि माना जाता है कि तालिबान का मारा गया कमांडर वर्ष 2016 में क्वेटा स्थित सिविल अस्पताल पर हुए हमले में शामिल था. पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर आतंकवाद रोधी विभाग ने अभियान चलाया और गत मंगलवार को अशांत बलूचिस्तान सूबे के अगबारा इलाके में रियाज ठेकेदार को मार गिराया. उन्होंने बताया कि भारी गोलीबारी में 4 आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि 2 फरार होने में सफल रहे. घटनास्थल से भारी मात्रा में बंदूक, गोला-बारूद और हथियार जब्त किए गए हैं. सीटीडी के प्रवक्ता ने भी शीर्ष टीटीपी कमांडर ठेकेदार के मारे जाने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि ठेकेदार सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों और वर्ष 2016 में क्वेटा के सिविल अस्पताल में हुए हमले में शामिल था. क्वेटा के सिविल अस्पताल में आतंकवादियों द्वारा किए गए आत्मघाती बम धमाके और गोलीबारी में कम से कम 80 लोगों की मौत हुई थी जबकि करीब 150 अन्य घायल हुए थे.
    गौरतलब है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने पाकिस्तान के सुरक्षाबलों पर कई बार हमले किए हैं. पिछले दिनों खबर आई थी कि तहरीक-ए-तालिबान के प्रभाव वाले इलाके में मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसवालों को आतंकियों ने नंगा करके पीटा था और उनकी मोटरसाइकिलें भी छीन ली थीं. बता दें कि तहरीक-ए-तालिबान ने ही साल 2014 में पाकिस्तान के पेशावर शहर के आर्मी पब्लिक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग कर 132 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया था. इस घटना के बाद पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने संगठन के खिलाफ काफी बड़ा अभियान चलाया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरबीआई की सालाना रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2021-22 में वृद्धि दर 10.5 फीसदी रहने का अनुमान
    Next Article दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर अपनी शर्तें थोपने की कोशिश कर रहा है ट्विटर: केंद्र सरकार

    Related Posts

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.