Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शरिया कानून के तहत महिलाओं को अधिकार, किसी देश को नुकसान नहीं: तालिबान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    शरिया कानून के तहत महिलाओं को अधिकार, किसी देश को नुकसान नहीं: तालिबान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कंधार. तालिबान ने कहा कि वह महिलाओं को इस्लाम के तहत उनके अधिकार देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बीस साल के बाद फिर से अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज हुए इस्लामिक समूह ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘तालिबान महिलाओं को इस्लाम के आधार पर उनके अधिकार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. महिलाएं स्वास्थ्य क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में काम कर सकती हैं जहां उनकी जरूरत है. महिलाओं के खिलाफ कोई भेदभाव नहीं होगा.’इसके साथ ही तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उन्होंने 20 साल के संघर्ष के बाद अपने देश अफगानिस्तान को आजाद कराया है. इतना ही नहीं, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भरोसा दिलाया कि अफगानिस्तान में किसी को नुकसान नहीं होगा. तालिबान ने कहा, ‘काबुल में दूतावासों की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है. हम सभी विदेशी देशों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारे बल सभी दूतावासों, मिशनों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और सहायता एजेंसियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां मौजूद हैं.’तालिबान ने आगे कहा कि हम कोई आंतरिक या बाहरी दुश्मन नहीं चाहते, हम बहुत ऐतिहासिक चरण में हैं. उन्होंने अफगानिस्तान में अपने संघर्ष को सही ठहराया और कहा कि हमें अपने धार्मिक नियमों पर कार्रवाई करने का अधिकार है. अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में तालिबान ने यह भी कहा कि वे बदले की भावना से काम नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, ‘हम एक ऐसी सरकार स्थापित करना चाहते हैं जिसमें सभी पक्ष शामिल हों.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजब अफगान सैनिक ही नहीं लड़ते तो हम अपने बेटे-बेटियों को लड़ने क्‍यों भेजें:बाइडन
    Next Article तालिबान ने अमेरिकी सेना के हथियार और गाड़ियों को लूट लिया

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.