Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान के मंत्री की सलाह- महंगाई से बचने रोटियां कम खाएं, चाय में चीनी कम डालें
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान के मंत्री की सलाह- महंगाई से बचने रोटियां कम खाएं, चाय में चीनी कम डालें

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है. महंगाई से त्रस्त जनता को राहत देने की बजाय वहां के नेता अजीबोगरीब नसीहत दे रहे हैं. पाकिस्तान की इमरान सरकार में पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान मामलों के मंत्री अली अमीन गंडापुर ने पिछले दिनों एक सभा को संबोधित करते हुए लोगों को महंगाई से मुकाबला करने की एक अजीबोगरीब नसीहत देते हुए चीनी और रोटी कम खाने के लिए कहा. अमीन गंडापुर ने कहा, ‘मैं चाय में चीनी के सौ दाने डालता हूं, अगर नौ दाने कम डाल दूं तो क्या चाय कम मीठी लगेगी. हम इतने कमजोर हो गए हैं. अपने मुल्क के लिए और अपनी नस्ल के लिए हम इतनी कुर्बानी नहीं कर सकते हैं.’पिछले दिनों पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार सितंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 9 प्रतिशत दर्ज किया गया. महंगाई बढ़ने के कारण वहां लोगों को रोजमर्रा के सामान खरीदने में भी अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं.
    गंडापुर ने कहा, ‘अगर 9 प्रतिशत महंगाई है और मैं आटे के 100 निवाले खाता हूं. तो क्या अपनी कौम के लिए नौ निवाले की कुर्बानी नहीं कर सकता हूं. लोगों ने तो पेट पर पत्थर बांध कर जंग लड़ी है. सुपरपावर को गिराया है. हमें फैसला करना है कि हमें बच्चों को वो पाकिस्तान देना है जहां बच्चा पैदा होते हुए किसी का कर्जदार ना हो.’ सोशल मीडिया पर गंडापुर के इस भाषण को शेयर कर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंसा से झुलस रही दुनिया को भारत ने दिखाया अहिंसा का रास्ता: पीएम मोदी
    Next Article बिटकॉइन की कीमत में आया जबरदस्त उछाल, बना सकता है नया रिकॉर्ड

    Related Posts

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    June 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    June 17, 2026

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.