Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेफ बेजोस ने स्पेस जाने के लिए नीलाम की बगल वाली सीट, इस शख्स ने दिए 205 करोड़ रुपए
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    जेफ बेजोस ने स्पेस जाने के लिए नीलाम की बगल वाली सीट, इस शख्स ने दिए 205 करोड़ रुपए

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन. दुनिया के सबसे अमीर अरबपति और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस अपनी कंपनी ब्लू ओरिजिन की अगले महीने संचालित होने वाली पहली स्पेस फ्लाइट में सवार होंगे. जेफ की बगल वाली सीट के लिए बोली लगाई गई है. इसमें अमेरिकी कंपनी ब्लू ओरिजिन की पहली स्पेस यात्रा के दौरान जेफ बेजोस के साथ सफर करने वाला शख्स चुन लिया गया है. अंतरिक्ष की यात्रा के लिए इस शख्स ने 28 मिलियन डॉलर यानी करीब 205 करोड़ रुपए का भुगतान किया है. हालांकि, अभी तक इस शख्स के नाम का खुलासा नहीं हुआ है. ब्लू ऑरिजन ने ट्वीट कर कहा कि ये पैसा ब्लू ऑरिजन फाउंडेशन को जाएगा. कंपनी ने बताया कि इस शख्स की पहचान आने वाले दिनों में सार्वजनिक की जाएगी. कंपनी के मुताबिक, स्पेस फ्लाइट में अपनी सीट हासिल करने के लिए लगी बोली में 140 से ज्यादा देशों के लोगों ने दिलचस्पी ली.
    20 जुलाई को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेगा न्यू शेफर्ड अंतरिक्षयान
    हाल ही में इंस्टाग्राम पर बेजोस ने कहा कि वह, उनके भाई और जारी एक नीलामी के विजेता ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड अंतरिक्षयान पर सवार होंगे जो 20 जुलाई को उड़ान भरने वाला है. इस यात्रा में टेक्सास से अंतरिक्ष की संक्षिप्त यात्रा की जाएगी. 20 जुलाई को अपोलो-11 के चांद पर पहुंचने की वर्षगांठ भी मनाई जाती है.

    बेजोस ने फरवरी की शुरुआत में कहा था कि वह अन्य कार्यों को अधिक समय देने और अपनी कंपनी ब्लू ओरिजिन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अमेजन के सीईओ के पद को छोडऩा चाहते हैं. बेजोस ने इंस्टाग्राम पर कहा, धरती को अंतरिक्ष से देखना, आपको बदल देता है, इस ग्रह से आपके रिश्ते को बदल देता है. मैं इस उड़ान में सवार होना चाहता हूं क्योंकि यह एक ऐसी चीज है, जिसे मैं हमेशा से ही अपने जीवन में करना चाहता था. यह एक रोमांच है, यह मेरे लिए बेहद अहम है. न्यू शेफर्ड यान में सीट के लिए नीलामी की बोली शनिवार को समाप्त हुई. विजेता बोली की कीमत करीब 28 लाख डॉलर रही जिसमें 143 देशों के 6,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतापसी पन्नू ने की “लूप लपेटा” के लिए डबिंग
    Next Article दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन, 38 पत्नियां, 89 बच्चे और अनेक पोते-पोतियां

    Related Posts

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    June 29, 2026

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    June 29, 2026

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    एलएनएमयू ने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर महालनोबिस के योगदान को सराहा

    सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की आत्मा है: पत्रकार पर छापेमारी ने बढ़ाई चिंता

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.