ग्रामीणों के साथ “विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस” मनाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। माटकु पंचायत अंतर्गत पिछली गांव के सरदार टोला में ग्रामीणों के साथ विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया गया। लोगों को इस दिन के महत्व को बताया गया। बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के ऊपर हो रहे दुर्व्यवहार और हिंसा के प्रति जागरूक किया गया। किसी भी वृद्ध जनों को अपने पुत्र के साथ रहने का और वृद्धा अवस्था में भी सम्मान के साथ अपनी जिंदगी जिने का पूर्ण अधिकार है। इस बात की जानकारी दी गई जैसे बच्चों का अपने माता पिता के जायदाद पर अधिकार रहता है वैसे ही उनके प्रति उसके कुछ कर्तव्य भी शामिल है। जैसे वृद्धावस्था में उनका खान पान की व्यवस्था करना,उनके देख भाल करना,चिकित्सा आदि समय पर कराना सब से बड़ा कर्तव्य है जो बच्चे अपने माता पिता को घर से निकाल देते हैं उन्हें खाने पीने नहीं देते उन पर कानूनी करवाई हो सकती है जहां कर्तव्य का पालन कराने की और अधिकार दिलाने की बात होती है वहां जरूरतमंद लोगों के मदद के लिए कोर्ट खड़ा रहता है साथ ही हमारे समाज में फल फूल रहे अंधविश्वास,डायन प्रथा रूपी अभिशाफ को मिटाना है और लोगों को बाल विवाह,नशा अन्मुलन,जेंडर हिंसा,साइबर ठगी,मानव तस्करी आदि से सावधान रहने की जरूरत है।मौके पर ग्रामीणों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,दुलाल चंद्र मंडल आदि मौजूद थे।

