Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार का प्लान, अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    वर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार का प्लान, अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लियोनेल मेसी की लोकप्रियता अर्जेंटीना को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद और बढ़ चुकी है. दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों में उन्हें लेकर दीवानगी का माहौल है. वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ अर्जेंटीना पहुंचने पर उनका जिस तरह से स्वागत हुआ वो तो हम सबने देखा ही है. कैसे ब्यूनर्स आयर्स की सड़कों पर लाखों की संख्या में लोग उतर आए थे. इतना ही नहीं अपने होमटाउन पहुंचने पर भी मेसी का जोरदार स्वागत हुआ. लेकिन, अब जो खबर आ रही है वो इन सबसे ऊपर है. रिपोर्ट्स है कि अर्जेंटीना की सरकार मेसी की तस्वीर को वहां के बैंक नोट पर जगह देने के मूड में है.

     

    अगर अर्जेंटीना की सरकार अपने विचार को अमलीजामा पहनाती है और मेसी की तस्वीर को वहां के बैंकनोट पर छापती है, तो ये शायद पहली बार ही होगा जब वर्ल्ड कप जीतने के बाद किसी खिलाड़ी की तस्वीर को देश की करेंसी पर जगह मिली हो. वर्ल्ड कप की खुशी में देश के सबसे बड़े सम्मान या बड़े से बड़ा इनाम मिलते तो देखा है, लेकिन इस तरह की चीज यकीनन पहली दफा होती दिखेगी.

     

    बहरहाल अभी ये मामला विचाराधीन है. लेकिन, अर्जेंटीना के सरकारी महकमें में इसे लेकर जो हलचल है, वो भी कुछ कम नहीं है. खबर है कि वहां की सरकार और खासकर जो वित्तीय मामले को देखती है, उसने वर्ल्ड कप में मिली कामयाबी को देखते हुए इस पर सोच विचार करना शुरू किया है. फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को फाइनल में हराकर तीसरी बार वर्ल्ड कप जीता था. इससे पहले उसने ये खिताब 1978 और 1986 में जीता था. मतलब उस लिहाज से मेसी का ये पहला वर्ल्ड कप खिताब भी हुआ. वैसे भी दुनिया भर की ट्रॉफी जीत चुके मेसी के कैबिनेट में बस यही एक खिताब नहीं था. कुल मिलाकर अब उनके पास फुटबॉल की हर ट्रॉफी है

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा अब ITBP के हवाले, इसलिए लिया गया यह फैसला

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.