Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पविया में समावेशी शिक्षा पर कार्यशाला, दिव्यांग बच्चों के लिए संवेदनशील शिक्षण पर जोर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    पविया में समावेशी शिक्षा पर कार्यशाला, दिव्यांग बच्चों के लिए संवेदनशील शिक्षण पर जोर

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पविया में समावेशी शिक्षा पर कार्यशाला, दिव्यांग बच्चों के लिए संवेदनशील शिक्षण पर जोर

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: पविया में प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के शिक्षकों के लिए समावेशी शिक्षा पर आधारित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों की पहचान, उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के प्रभावी तरीकों से अवगत कराना था।

    कार्यशाला में बताया गया कि समावेशी शिक्षा का मतलब केवल दिव्यांग बच्चों को स्कूल तक लाना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा अनुकूल वातावरण देना है, जहां वे बिना भेदभाव के सहज रूप से सीख सकें। शिक्षकों को अपनी शिक्षण पद्धतियों में लचीलापन लाकर सभी बच्चों को समान अवसर देने पर जोर दिया गया।

    प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बच्चों की व्यक्तिगत जरूरतों को समझने, स्तरानुसार शिक्षण सामग्री के चयन तथा गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सकारात्मक व्यवहार और संवेदनशील दृष्टिकोण से दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने की बात कही गई।

    कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि प्रखंड स्तर पर स्थापित रिसोर्स केंद्रों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को शैक्षणिक सहयोग और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों ने उनकी समस्याओं के समाधान बताए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में अनुश्रवण समिति की बैठक, विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा
    Next Article जामताड़ा में पीडीएस डीलरों की बैठक, शत-प्रतिशत राशन वितरण के निर्देश

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.