Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा सदस्यता अभियान को ‘राम काज’ की तरह लेकर जुटें कार्यकर्ता : आदित्यनाथ
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    भाजपा सदस्यता अभियान को ‘राम काज’ की तरह लेकर जुटें कार्यकर्ता : आदित्यनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा सदस्यता अभियान को ‘राम काज’ की तरह लेकर जुटें कार्यकर्ता : आदित्यनाथ

    लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य में शुरू हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान को ‘राम काज’ की तरह लेने की अपील करते हुए कहा कि यह मुहिम सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले सभी लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का एक सुअवसर है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राज्य में भाजपा के सदस्यता अभियान—2024 की शुरुआत के लिए पार्टी राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की नवीनीकृत सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को सदस्यता का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

     

     

    आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा के सदस्यता अभियान को राम के काम की तरह लें। उन्होंने सुंदरकांड की पंक्ति उद्धत करते हुए कहा, ”मेरी आप सबसे अपील है कि हम उन लोगों के पास जाएं जो आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। लक्ष्य एक ही होना चाहिए कि राम काज कीन्हें बिनु मोहे कहां विश्राम।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, ”देश में उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक वास्तव में भारत की मिट्टी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है लेकिन जब हम उस तक नहीं पहुंचते हैं तो उसके मन में पीड़ा होती है। तब विपक्षी ताकतों के दुष्प्रचार के कारण उसके मन में संकोच का भाव आ जाता है। हमें इस संकोच के दायरे को समाप्त करना है और उन्हें अपने साथ जोड़ना है। इस दृष्टि से यह सदस्यता अभियान आपके लिए एक सुअवसर है।”

    उन्होंने कहा, ”जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है, जिन लोगों को मुफ्त बिजली का कनेक्शन मिला है, जिन छह लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली है, हमें उन सभी तक पहुंचकर उन्हें सदस्य बनाना होगा। हम सबको प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सदस्य बनने के लक्ष्य को पूरा करना है।”

     

     

     

    उन्होंने कहा, ”हम पहले से ही पार्टी सदस्य हैं लेकिन साधारण सदस्य के रूप में पार्टी ने एक निश्चित समय सीमा तय की है, इसलिए सदस्यता के नवीनीकरण की दृष्टि से हम फिर इस अभियान से जुड़ रहे हैं।”

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत राज्य के हर मतदान बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने हैं। प्रदेश में इस समय लगभग एक लाख 62 हजार बूथ हैं।

    उन्होंने कहा कि पहले चरण में साधारण सदस्य बनाने का अभियान दो सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा तथा अगले चरण में सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

    गौरतलब है कि कल सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी की भाजपा की सदस्यता के नवीनीकरण के साथ ही केंद्र की इस सत्तारूढ़ पार्टी के साल 2024 के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई।

     

     

     

    नयी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों, पदाधिकारियों ओर नेताओं की मौजूदगी में इस अभियान की शुरुआत की गई।

    प्रधानमंत्री के बाद शाह, नड्डा और राजनाथ सिंह ने भी पार्टी द्वारा जारी किये गए मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने की खरगे और राहुल से मुलाकात, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा
    Next Article डी.बी.एम.एस.कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रोट्रेक्ट क्लब, तथा जीवन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आउट रीच प्रोग्राम के तहत निकाली रैली

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.