Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति से महिला आरक्षण विधेयक को मिली मंजूरी, बना कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति से महिला आरक्षण विधेयक को मिली मंजूरी, बना कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्रपति से महिला आरक्षण विधेयक को मिली मंजूरी, बना कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना
    नई दिल्ली. महिला आरक्षण बिल  को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से मंजूरी मिल गई है. इस मंजूरी के बाद भारत सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक के लिए एक गजट अधिसूचना जारी कर दी है. बता दें कि यह विधेयक 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में पारित हुआ था. इसके बाद अब राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद इसे कानून के रूप में लागू किया जाएगा.

     

     

     

    इस कानून के पास होने पर महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा. यानी कि 181 सीटें (33 फीसदी) लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगे. इतना ही नहीं विधानसभा में भी इसी तरह से 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा. मान लीजिए कि बिहार में 243 सीटें विधानसभा में हैं तो इनमें से 81 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. वहीं यूपी में विधानसभा में 400 सीटें हैं तो 133 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी.

     

     

     

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बताया था कि महिला आरक्षण बिल के लिए जनगणना और परिसीमन 2024 के बाद होगी. वहीं कई जानकारों का कहना है कि 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने इसे जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है, साथ ही यह भी कहा है कि इसमें ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और मुस्लिम महिलाओं को भी शामिल करना चाहिए.

     

     

    लोकसभा और राज्यसभा में वोटिंग के जरिए पास कराया गया था विधेयक

    20 सितंबर को महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पास करवाने के लिए वोटिंग करवाई गई थी. इस बिल के पक्ष में 454 मत पड़े और और वहीं दो वोट विरोध में पड़े थे. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के दो सांसद ने इसके खिलाफ वोट किया था. वहीं राज्यसभा में भी 21 सितंबर को इस बिल को पास करवाने के लिए वोटिंग कराई गई थी. इसमें कुल 454 वोट पड़े थे जबकि विरोध में 0 वोट पड़े थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMaharashtra: गणेश विसर्जन के दौरान राज्य में 12 लोगों की मौत, सबसे ज्यादा नासिक से मामले आए सामने
    Next Article योजना का लाभ जमीनी स्तर पर मिले… पवन

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.