Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती आयोजन समिति के द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती आयोजन समिति के द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती आयोजन समिति के द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन

    ” होने वाले मतदान में महिलाओं की भागीदारी और एक ग्राहक के रूप में उनकी जागरूकता” इस विषय पर आज लक्ष्मी नगर उत्क्रमित विद्यालय में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती आयोजन समिति के द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
    इस बैठक में लगभग 50 महिलाओं ने भागीदारी की ।

     

    कार्यक्रम का आरंभ माँ भारती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंचासीन अतिथियों और मुख्य वक्ताओं को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया गया
    सम्मेलन का संचालन किया ॠचा कुमारी ने। स्वागत भाषण और विषय प्रवेश कराते हुए अंशु कुमारी ने कहा कि अपने ग्राहक होने का अभिप्राय समझते हुए अधिकारों का प्रयोग करें। इस सच को समझें कि हर व्यक्ति एक ग्राहक है इसलिए जागरूक होना ज़रूरी है।

     

    अपनी बात रखते हुए डॉक्टर अनीता शर्मा ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका बहुत ही सशक्त है ,महत्वपूर्ण है और इसलिए हमें अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए मतदान में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए और एक ग्राहक के तौर पर भी हमें बाजार की नब्ज को समझ कर खरीदारी करनी चाहिए।

    प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि आत्मनियंत्रण और इस बात की समझ बहुत जरूरी है कि हमारे लिए कौन सी वस्तु आवश्यक है और क्या नहीं। कई बार हम बिना सोचे समझे बाजार जाते हैं जिससे हमें नुकसान उठाना पड़ता है और हमारे घर का बजट भी असंतुलित हो जाता है।

     

     

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि महिलायें जब भी सोने के आभूषण खरीदें , उसकी शुद्धता और गुणवत्ता की जांच परख अवश्य करें। सिर्फ खरीदारी ही न करें बल्कि एक जिम्मेदार खरीदार भी बनें।

    डॉक्टर रजनी रंजन ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि अंधानुकरण न करें। संयमित उपभोग की आदत डालें और दिखावे की संस्कृति से दूर रहें।

     

     

    कार्यक्रम की समन्वयका रजनी झा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
    इस सम्मेलन में विद्यालय की शिक्षिका बेला कुमारी सिन्हा जी को उनकी समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सचिव चंचल लकड़ा , शिक्षक उपेंद्र कुमार और राहुल यादव जी भी उपस्थित हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-श्रीनगर एनएच में बड़ा हादसा: रामबन में एसयूवी खाई में गिरी, 10 की मौत पीएम मोदी ने जताया दुख
    Next Article राजू पाल हत्याकांड: अदालत ने 6 आरोपियों को उम्रकैद और एक को सुनाई 4 साल की सजा

    Related Posts

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.