Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाथियों के आतंक से सुरक्षा की मांग को लेकर फूटा महिलाओं का आक्रोश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हाथियों के आतंक से सुरक्षा की मांग को लेकर फूटा महिलाओं का आक्रोश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हाथियों के आतंक से सुरक्षा की मांग को लेकर फूटा महिलाओं का आक्रोश

    चांडिल – कांड्रा सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    चांडिल अनुमंडल में गजराजों का जारी है आतंक

    सरायकेला – खरसवां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में गजरा जो का तांडव जारी है आए दिन हाथियों के उत्पात के ग्रामीण शिकार हो रहे हैं वन विभाग गजराज ओके आतंक को रोक पाने में विफल साबित हो रही है जिससे क्षेत्र के लोगों के सब्र का बांध टूट गया और सोमवार को क्षेत्र की महिलाओं ने सड़क जाम कर हाथियों से सुरक्षा की मांग को लेकर घंटो प्रदर्शन किया.

    दरअसल चांडिल थाना क्षेत्र के तरकुआं पुनर्वास कॉलोनी के समीप सोमवार की सुबह सैकड़ों महिलाएं सड़क जाम पर उतरी. महिलाएं काफी आक्रोशित नजर आयीं और सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

     

     

     

    बता दें कि बीते एक सप्ताह से एक जंगली हाथी द्वारा क्षेत्र में तांडव मचाया जा रहा है. उक्त हाथी द्वारा चांडिल थाना क्षेत्र के मानिकुई, तारकुआं, कटिया, छोटा लाखा, बड़ा लाखा, बोहड़ाडीह आदि गांव में जान- माल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. बीती रात भी उक्त जंगली हाथी ने जमकर तांडव मचाया है. बताया जा रहा है कि तारकुआं पुनर्वास कॉलोनी में हाथी ने कई घरों को अपना निशाना बनाया है. घरों की दीवारों और चारदीवारी को क्षतिग्रस्त किया है. वहीं, कई घरों को तोड़कर उसमें रखे अनाज को अपना आहार बनाया है.

    बीती रात को विनोता सिंह सरदार नामक महिला अपने बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी, उसका पति घर पर नहीं था. इसी दौरान हाथी द्वारा उसके घर को तोड़कर क्षतिग्रस्त किया गया और घर में रखे एक बोरी चावल को अपना आहार बना लिया. विनोता सिंह सरदार ने बताया कि रात को वह अपने पांच बच्चों को लेकर सो रही थी कि अचानक हाथी ने उसके घर पर हमला कर दिया. वह काफी डरी सहमी हुई हैं. हाथी से किसी तरह जान बचाई है. वहीं, कार्तिक कुम्हार के चारदीवारी को तोड़कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है.

    यही वजह है कि सोमवार की सुबह क्षेत्र की महिलाओं ने चांडिल- कांड्रा मुख्य सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन से हाथियों के आतंक से सुरक्षा देने की मांग की. जाम के कारण सड़क के दोनों छोर में वाहनों की लंबी कतार लग गई. मोटरसाइकिल और कार बाईपास सड़कों का उपयोग कर किसी तरह आते- जाते रहे, जबकि भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई. इधर सड़क जाम की सूचना पर चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित महिलाओं को समझाने में जुट गयी.

     

     

     

    चांडिल प्रमुख अमला मुर्मू ने कहा कि आए दिन जंगली हाथियों द्वारा जान- माल का नुकसान पहुंचाया जा रहा है, लेकिन वन विभाग कुम्भकर्णी निंद्रा में सोई हुई है. विभाग की लापरवाही के कारण ही यह घटनाएं हो रही हैं. विभाग की शिथिलता का परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. अमला मुर्मू ने कहा कि हाथियों द्वारा किए जा रहे नुकसान की क्षतिपूर्ति मुआवजा देने में भी वन विभाग विफल है, इसलिए ग्रामीणों का आक्रोश जताना जायज है.
    बाद में प्रमुख अमला मुर्मू ने ग्रामीणों को शांत कराया तथा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया. प्रमुख अमला मुर्मू ने निजी स्तर से हाथी पीड़ित महिला विनोता सिंह सरदार को तत्काल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया. प्रमुख ने खाद्य सामग्री में चावल, दाल, आलू, तेल इत्यादि व्यवस्था करवाया और मुआवजा दिलाने में हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया. वहीं सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि विभाग लगातार अपने स्तर से हाथियों को भगाने के प्रयास में जुटी है. फिलहाल सरकारी स्तर पर जो प्रावधान है, उसके तहत प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा. बाकी कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद दी जाएगी. करीब 5 घंटों के जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम वापस ले लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व सैनिक परिषद कि नारी शक्ति सेना कि अध्यक्ष बनी सुनैना
    Next Article प्रजापति कुम्हार महासंघ ने जिले के उपायुक्त से अवैध कब्ज़ा जमीन को मुक्त करवाने की मांग |

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.