Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला पहलवानों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, WFI के चुनाव पर लगी रोक
    Breaking News Headlines खेल

    महिला पहलवानों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, WFI के चुनाव पर लगी रोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट सहित देश के शीर्ष पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. भारतीय पहलवान डब्ल्यूएफआई ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच सोमवार को खबर आई कि खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ के चुनाव पर रोक लगा दिया है. भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव 7 मई को होना है.

     

    सूत्रों के मुताबिक खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से डब्ल्यूएफआई के रोजाना के कामकाज को देखने को कहा है. आईओए एक एडहॉक कमेटी बनाएगी. और यही तदर्थ समिति 45 दिन के भीतर चुनाव संपन्न कराएगी. बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित 7 अन्य पहलवान रविवार को फिर जंतर मंतर पर धरना देने पहुंचे. इन पहलवानों ने कुश्ती संघ के प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली निगरानी समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है.

     

    उधर, पहलवानों ने दिल्ली पुलिस से भी एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज करने की मांग की है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसे पहलवानों से सात शिकायतें मिली हैं और उसकी जांच जारी है. दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज करने में विफल रहने पर पुलिस को नोटिस जारी किया था. साक्षी मलिक और रवि दहिया सहित पहलवानों ने जनवरी में भी इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मैराथन बातचीत के बाद उनका तीन दिवसीय धरना समाप्त कर दिया था.

     

    इससे पहले ये सभी पहलवान इस साल जनवरी में भी धरने पर बैठे थे. कुश्ती संघ के प्रमुख ब्रजभूषण शरण सिंह पर महिला पहवानों ने यौन शोषण और जान से मारने की धमकी देने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे. तब खेल मंत्रालय ने एक जांच कमेटी गठित की थी. आईओए की ओर से गठित इस जांच समिति में दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त, तीरंदाज डोला बनर्जी के अलावा दो वकील भी शामिल हैं. समिति की अध्यक्ष दिग्गज बॉक्सर एमसी मैरीकॉम को बनाया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, अक्षर-कुलदीप ने दिखाया दम
    Next Article पीएम नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में रोड शो के बाद कहा-केरल आकर बढ़ जाती है ऊर्जा

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.