Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, अक्षर-कुलदीप ने दिखाया दम
    Breaking News Headlines

    आईपीएल: दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, अक्षर-कुलदीप ने दिखाया दम

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 25, 2023Updated:April 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को उसके घर में एक रोमांचक मैच में 7 रन से हरा दिया. हैदराबाद की टीम 145 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना पाई. हैदराबाद की तरफ से मयंक अग्रवाल ने सबसे अधिक 49 रन बनाए. वॉशिंगटन संदुर ने भी आखिर के ओवर में टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की. लेकिन, वो सफल नहीं हो पाए. उन्होंने 15 गेंद में नाबाद 24 रन बनाए. हेनरिक क्लासेन ने भी 19 गेंद में 31 रन ठोके. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्खिया ने 2-2 विकेट लिए. हैदराबाद की ये आईपीएल 2023 में लगातार तीसरी हार है. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल इतिहास में अपने सबसे कम स्कोर का बचाव किया है.

     

    इससे पहले, डेविड वॉर्नर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग की थी और दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन ही बना पाई थी. पृथ्वी शॉ को प्लेइंग-XI में जगह नहीं मिली थी. उनके स्थान पर फिल सॉल्ट ने ओपनिंग की. लेकिन, वो मैच की तीसरी गेंद पर ही आउट हो गए. उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद मिचेल मार्श ने जरूर हाथ खोले और तीसरे ओवर में 4 चौके मारे. लेकिन 5वें ओवर में टी नटराजन ने मार्श को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. दिल्ली ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने 34-34 रन की पारी खेली थी. इन दोनों के अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर ने 21 रन बनाए थे.

     

    दिल्ली को सबसे बड़ा झटका 8वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने दिया था. उन्होंने इस ओवर में सबसे पहले डेविड वॉर्नर को आउट किया और फिर सरफराज खान और अमान खान को भी चलता कर दिया. इस मैच से पहले तक सुदंर ने 14.5 ओवर गेंदबाजी की थी. लेकिन, 1 भी विकेट नहीं लिया था. लेकिन, दिल्ली के खिलाफ 5 गेंद में ही 3 विकेट झटक लिए. आखिर में जरूर अक्षर पटेल ने 34 रन की पारी खेली और टीम को किसी तरह 144 रन के स्कोर तक पहुंचाया. हैदराबाद की तरफ से सुंदर ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

    145 रन के टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी. हैरी ब्रूक फिर नाकाम रहे. 7 रन बनाकर आउट हो गए. मयंक अग्रवाल का भी कैच ड्रॉप हुआ और इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए उन्होंने 49 रन की पारी खेली थी. पावरप्ले में हैदराबाद ने 1 विकेट खोकर पर 36 रन बनाए थे. लेकिन, इसके बाद टीम ने निरंतर अतराल पर विकेट गंवाए. इससे टीम में दबाव में आ गई थी और ये मुकाबला हार गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्‍शन भरपूर है फिल्म- किसी का भाई किसी की जान
    Next Article महिला पहलवानों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, WFI के चुनाव पर लगी रोक

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.