Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से चाकुलिया एवं चाईबासा के यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन सेवा की होगी शुरुआत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से चाकुलिया एवं चाईबासा के यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन सेवा की होगी शुरुआत

    Aman KumarBy Aman KumarMay 27, 2025Updated:May 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से चाकुलिया एवं चाईबासा के यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन सेवा की होगी शुरुआत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से पुनः एक बार चाकुलिया एवं चाईबासा के यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत होने जा रही है । इन दोनों ही स्थान के लिए समुचित ट्रेन सेवा की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में चाकुलिया के स्थानीय वासियों एवं चाईबासा का भी अनेक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद श्री महतो सेआग्रह किया था। श्री महतो ने इस संबंध में द पू रेलवे महाप्रबंधक से वार्ता की एवं दोनों ही जगह के लिए ट्रेन की आवश्यकता को रेखांकित किया।
    रेल महाप्रबंधक ने बातों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड से इस संबंध में प्रस्ताव दिया था।तत्पश्चात रेलवे बोर्ड ने दो ट्रेनों की स्वीकृति प्रदान की है। इन दोनों ट्रेनों के परिचालन का प्रस्तावित समय के अनुसार टाटानगर से चाकुलिया के लिए मेमू ट्रेन सेवा टाटानगर से सुबह 11:00 बजे रवाना होगी और 12:45 पर चाकुलिया पहुंचेगी। इसी प्रकार यही ट्रेन चाकुलिया से दिन के 3:00 बजे खुलकर टाटानगर स्टेशन पर शाम को 5:00 बजे पहुंचेगी।
    जबकि चाईबासा के लिए खुलने वाली ट्रेन रात्रि टाटानगर से 8:55 पर खुलेगी और रात्रि 11:00 बजे चाईबासा पहुंचेगी। जबकि वहीं ट्रेन अगले दिन प्रातः 3:20 पर चाईबासा से खुलकर 5:45 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। इससे चाईबासा से कोलकाता के लिए स्टील एक्सप्रेस एवं अन्य ट्रेन को पकड़ने में सुविधा होगी। सांसद श्री महतो ने इस कार्य के लिए रेल मंत्री का प्रति अपना आभार प्रकट किया है। जल्द ही इन दोनों ही ट्रेन सेवाओं की शुरुआत सांसद श्री महतो के द्वारा झंडी दिखाकर की जाएगी।

    सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से चाकुलिया एवं चाईबासा के यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन सेवा की होगी शुरुआत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा को बनाया गया भारतीय जनता मजदूर मंच का प्रदेश अध्यक्ष
    Next Article नेहरू जी की पुण्यतिथि पर गरीब बच्चों के बीच पठन सामग्री का वितरण, श्रद्धा से याद किए गए आधुनिक भारत के निर्माता

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने पाथरा एवं बेहेड़ा गांव में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    मासिक लोक अदालत में 97 मामलों का निपटारा, 6.58 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति

    मझगांव में भालू का हमला, शौच के लिए गए युवक को किया घायल

    अस्सी घाट पर ‘घाट-संध्या’ में गम्हरिया के तरित सरकार की कथक प्रस्तुति ने बांधा समां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.