Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अधिकारियों की मिलीभगत से मनरेगा योजना में लूट का बन रहा रिकार्ड,शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
    Breaking News बिहार

    अधिकारियों की मिलीभगत से मनरेगा योजना में लूट का बन रहा रिकार्ड,शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ऋषभ कुमार  की रिपोर्ट

    नवादा: जिले में मनरेगा में फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है।अधिकारियों की मिलीभगत से कागज पर काम दिखाकर राशि की बंदरबांट की जा रही है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान एक ही माह में पंचायत समिति से 676410 रुपया एवं ग्राम पंचायत से 492240 रुपया बिना कार्य कराये हड़प लिया गया।मामला जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरहेना का बताया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा योजना में पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत से एक ही कार्य को अलग-अलग वर्क कोड देकर एक ही माह में दोनों मिलकर 11 लाख 68650 रुपया निकाल लिया गया है। फर्जीवाड़ा कर राशि इस तरह से गवन किया गया है। पंचायत समिति से ग्राम भूपतपुर में कजरी पेन की सफाई कार्य में दिनांक 5 जून 2022 से 30 मार्च 2023 तक राशि निकाली गई है। वहीं ग्राम पंचायत के योजना से दो योजना बनाकर योजना संख्या एक ग्राम भूपतपुर में शिव महतो की मशीन से कजरी पेन की सफाई, योजना संख्या दो ग्राम भूपतपुर में शिव महतो के मशीन से राम बागी तक कजरी पेन की सफाई दोनों योजनाओं में दिनांक 28 मार्च 2022 से 1 अगस्त 2022 तक 492240 रुपया निकाल लिया गया है।

    पंचायत समिति फंड एवं ग्राम पंचायत फंड दोनों मिलकर 11 लाख 68650 रुपया निकाला गया है लेकिन जमीन पर कार्य कुछ भी नहीं दिखाई पड़ता है।
    इसकी जांच एवं कार्रवाई करने के लिए शिकायत बिंदा प्रसाद निराला के द्वारा निदेशक लेखा प्रशासन नवादा एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा नवादा एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा रजौली को किया गया है। बावजूद अबतक जांच आरंभ नहीं होने से मामले के रफा दफा किये जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता दरबार में आए तीन मामले जिसमें एक मामला का किया गया निष्पादन दो मामला का किया गया पुन: नोटिस
    Next Article आरएसएस ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव, सबको खिलाई गई खीर, खेल प्रतियोगिता हुई

    Related Posts

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    July 23, 2026

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.