Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मराठी को प्राचीन भाषा का दर्जा देने की मांग की “अनदेखी” क्यों कर रहे हैं : कांग्रेस
    Headlines राजनीति

    प्रधानमंत्री मराठी को प्राचीन भाषा का दर्जा देने की मांग की “अनदेखी” क्यों कर रहे हैं : कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मराठी को प्राचीन भाषा का दर्जा देने की मांग की “अनदेखी” क्यों कर रहे हैं : कांग्रेस

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मराठी को प्राचीन भाषा का दर्जा देने की मांग की “अनदेखी” कर रहे हैं और 10 साल तक उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं किया।

    कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री के पुणे दौरे से पहले उनसे चार सवाल पूछे। हालांकि पुणे में भारी बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महाराष्ट्र दौरा रद्द कर दिया गया।

    रमेश ने प्रधानमंत्री पर मराठी को प्राचीन भाषा का दर्जा देने की मांग की “अनदेखी” करने का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने 2014 में मराठी को प्राचीन भाषा का दर्जा देने के लिए तर्कों के साथ अभ्यावेदन दिया था लेकिन इस पर आज तक कुछ नहीं किया गया।

     

     

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मोदी के दौरे से पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उनसे कुछ सवाल पूछे।

    उन्होंने जानना चाहा कि पुणे के चाकन औद्योगिक क्षेत्र से निर्माण इकाइयों का पलायन रोकने को लेकर महायुति और मोदी सरकार की विफलता का क्या कारण है?

    उन्होंने दावा किया कि ऑटोमोबाइल विनिर्माण के केंद्र पुणे के चाकन औद्योगिक क्षेत्र से ख़राब बुनियादी ढांचे के कारण विनिर्माण इकाइयों का बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है।

    रमेश ने पूछा कि महाराष्ट्र की महायुति सरकार की नाकामी के कारण बड़े पैमाने पर जो नौकरियां गई हैं उसके बारे में प्रधानमंत्री क्या कहेंगे?

     

     

    राज्य में सत्तारूढ़ महायुति (गठबंधन) में भाजपा के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल है।

    रमेश ने सवाल किया कि भाजपा ने धनगर समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को नज़रअंदाज़ क्यों किया है?

    रमेश ने कहा, “धनगर समुदाय महाराष्ट्र की आबादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और वर्षों से अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहा है। मानव विकास सूचकांक के संकेतकों पर धनगरों की स्थिति ख़राब रही है, लेकिन उन्हें महायुति सरकार से कोई समर्थन नहीं मिला है।”

    उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी लगातार देशव्यापी जाति जनगणना के लिए प्रतिबद्धता जताती रही है ताकि भारत में हर पिछड़ा समुदाय उन अवसरों तक पहुंच सके जिसके वे हकदार हैं। ”

     

     

    उन्होंने सवाल किया, “धनगर समुदाय की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री क्या कर रहे हैं? भाजपा और उनके सहयोगियों ने धनगरों की दुर्दशा को नज़रअंदाज़ क्यों किया है?”

    रमेश ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के चीनी उद्योग को क्यों नजर-अंदाज किया है।

    प्रधानमंत्री आज पुणे का दौरा करने वाले थे, जहां उन्हें 20,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कुछ का लोकार्पण करना था। पुणे में भारी बारिश की वजह से प्रधानमंत्री मोदी का महाराष्ट्र दौरा रद्द कर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेहरमा के पहाड़पुर हाई स्कूल में अज्ञात चोरों ने फिर एक बार किया हाथ साफ
    Next Article हाउसिंग बोर्ड किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगाए: कमलेश पाण्डेय

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.