पश्चिमी सिंहभूम: रंगोरोगन के नाम पर आश्रय गृह को खाली करने का निर्देश।
आश्रय गृह के आश्रितों को बेघर करने की तैयारी
नगरपरिषद ने थमाया नोटिस
चक्रधरपुर में दीनदयाल उपाध्याय योजना राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन के तहत 2021 में आश्रमगृह का निर्माण किया गया था। जिसमें वैसे लोग आश्रय लेकर रहते थे।
जो मांग कर जीवन यापन करते हैं। जिससे महिला पुरुष रहते है। लेकिन अचानक से आश्रय गृह के लोगों को रंग-रोगन के नाम पर अचानक से नोटिस जारी कर आश्रय गृह को खाली करने का नोटिस थमा दिया।
जिससे यहां रहने वाले लोग बेघर होने के कगार पर है। चिंता के कारण लोगों के आंसु दर्द बनकर छलक रहा है।