Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर अब पीएम मोदी की जगह ममता बनर्जी की होगी तस्वीर
    Breaking News Headlines राजनीति

    बंगाल में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर अब पीएम मोदी की जगह ममता बनर्जी की होगी तस्वीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. केंद्र सरकरार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तकरार हमेशा सुर्खियों में रहती है. अब वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (Vaccination certificate) को लेकर दोनों आमने-सामने है. दरअसल इन दिनों देश भर में कोरोना की वैक्सीन लगने के बाद लोगों को एक सर्टिफिकेट दी जाती है. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है, लेकिन बंगाल में अब इस सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की तस्वीर हटा कर ममता बनर्जी की फोटो लगा दी गई है. बीजेपी ने इस पर एतराज जताया है. कोलकाता में वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स की शुरुआत की गई है. एक बस को मोबाइल कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर में बदल दिया गया है, यानी ये शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों वैक्सीन दे रही है. इस बस पर ममता बनर्जी की बड़ी सी तस्वीर लगी है. साथ में इसमें बांग्ला और अंग्रेजी में लिखा है- सावधान रहें और सुरक्षित रहें. बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने सरकार के इस कदम को सही बताया है. उन्होंने कहा कि सर्टिफिकेट पर राज्य से सीएम की फोटो होना कोई गलत बात नहीं है.
    बता दें कि कुछ महीने पहले तृणमूल कांग्रेस ने वैक्सीनेशन सर्टिफिटेक पर पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर सवाल उठाए थे. इतना ही नहीं टीएमसी ने इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग में भी शिकायत की थी. पार्टी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया था. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस ये प्रोजेक्ट करना चाहती है कि हमारे संसदीय लोकतंत्र में प्रधानमंत्री की जगह है,मुख्यमंत्री ले सकते हैं.’

    बंगाल के अलावा कई और राज्यों ने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की तस्वीर पहले ही हटा दी है. पंजाब सरकार ने कोविड-19 का टीका लगवाने के बाद दिए जाने वाले वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर अब केवल मिशन फतेह का लोगो लगा है. पंजाब के अलावा झारखंड और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने भी ऐसा ही किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरदोई का 3 फीट का युवक सीएम योगी से शादी कराने की गुहार लगा रहा
    Next Article बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ लिए सात फेरे

    Related Posts

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    June 27, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.