Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी के जुलूस पर सीतलकुची में हमला, कई घायल, टीएमसी पर आरोप
    Breaking News Headlines

    बीजेपी के जुलूस पर सीतलकुची में हमला, कई घायल, टीएमसी पर आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कूचबिहार. पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के सीतलकुची में भारतीय जनता पार्टी के जुलूस के दौरान हमले और बमबारी की खबर है. इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया. इलाका अशांत होने से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस ने कराया. बता दें कि 13 सितंबर के बीजेपी के नबान्न चलो अभियान के मद्देनजर रविवार को सीतलकुची में चोर धरो, जेल भरो जुलूस निकला था. उसी जुलूस पर यह हमला किया गया. हालांकि, तृणमूल (टीएमसी) ने इन आरोपों से इनकार किया है.

     

    सूत्रों के मुताबिक रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बीजेपी जुलूस निकाल रही थी. पार्टी के नेता और समर्थक जुलूस में नारेबाजी कर रहे थे और 13 सितंबर को नबान्न अभियान को सफल बनाने को लेकर बयानबाजी कर रहे थे. इस बीच उन पर हमला हो गया. बीजेपी का आरोप है कि तृणमूल ने

    उनके जुलूस पर हमला किया और बमबारी की. बीजेपी ने आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर मौजूद होने के बावजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी गईं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वहां के थाने की और पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन स्थिति पर काबू पाने के बजाय तनाव बढ़ता गया.

     

    बीजेपी ने लगाया यह बड़ा आरोप

    बीजेपी का आरोप है कि उनकी रैली को खराब करने के लिए तृणमूल हमले की साजिश रची गई थी. हालांकि, तृणमूल ने इन आरोपों से इनकार किया है. अब यहां सवाल यह उठता है कि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण से बाहर कैसे हो गई? बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी सीतलकुची सुर्खियों में रहा था. मतदान के दिन पोलिंग बूथ लूटने की कोशिश हुई थी. उस वक्त भीड़ पर सीआरपीएफ के जवानों ने गोली चलाई थी.

    इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले की सीआईडी जांच कर रही है. ममता बनर्जी ने इसके खिलाफ केंद्र सरकार पर निशाना साधा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनशे में धुत महारानी बस के ड्राइवर ने मारी जोरदार टक्कर दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल
    Next Article ज्ञानवापी केस: ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई को हरी झंडी, हिंदू पक्ष के हक में कोर्ट का फैसला

    Related Posts

    कमीशन भुगतान को लेकर राशन दुकानदारों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

    May 5, 2026

    जामताड़ा आश्रम आवासीय विद्यालय में औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलीं

    May 5, 2026

    बराकर नदी में अवैध पत्थर उत्खनन पर कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कमीशन भुगतान को लेकर राशन दुकानदारों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

    जामताड़ा आश्रम आवासीय विद्यालय में औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलीं

    बराकर नदी में अवैध पत्थर उत्खनन पर कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज

    जियाजोरी पंचायत में विकास योजनाओं का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

    किराया वृद्धि के खिलाफ दुकानदारों का विरोध, फैसला वापस लेने की मांग

    पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव सहित पाँच बरी।

    सुरक्षा गार्डों का आरोप: बकाया भुगतान नहीं, पुनर्बहाली की मांग

    ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

    ‘बाबा’ और नकली पुलिसकर्मी बनकर ठगी, साकची बाजार में महिला से गहने लेकर फरार

    जादूगोड़ा में मोबाइल चोरी और साइबर ठगी का बढ़ता जाल, दुकानदारों में आक्रोश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.