Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वेब सीरीज ‘जामताड़ा-2 के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज
    Breaking News Headlines सिनेमा

    वेब सीरीज ‘जामताड़ा-2 के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेटफ्लिक्स इंडिया ने आज क्राइम ड्रामा ‘जामताड़ा – सबका नंबर आएगा’ के सीजन 2 का ट्रेलर लॉन्च किया. ट्रेलर में ऑनलाइन धोखाधड़ी (फिशिंग) की दुनिया का विस्तार दिखाया गया है. नए सीजन के ट्रेलर में ज्यादा घोटालों और अनदेखे खतरों की झलक मिलती है. नए सीजन में पुरानी दुश्मनी को दिखाया है, जिसमें कुछ नए किरदारों की एंट्री होती है.

     

    गुड़िया (मोनिका पंवार), ब्रजेश (अमित सियाल) से भिड़ती है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सौमेंद्र पाधी के निर्देशन में बनी इस सीरीज को त्रिशांत श्रीवास्तव ने लिखा है. इसका निर्माण वायकॉम18 स्टूडियोज के टिपिंग प्वाइंट के बैनर तले हुआ है. ‘जामताड़ा – सबका नंबर आएगा’ नेटफ्लिक्स पर 23 सितंबर 2022 को लॉन्च होने के लिए तैयार है.

     

    ‘जामताड़ा’ के सीजन 1 में ऑनलाइन धोखाधड़ी दिखाई गई थी. सच्ची घटनाओं पर आधारित इस सीरीज ने देश में ऑनलाइन घोटालों को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ाई थी. सीजन 2 में साइबर क्राइम को बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा. इसमें बताया जाएगा कि घोटालेबाज लोगों को ठगने के कौन से नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं और उनका कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं.

     

    सीजन 2 में दिखाया जाएगा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद सनी मंडल (स्पर्श श्रीवास्तव), उनके कजिन रॉकी (अंशुमान पुष्कर) और गुड़िया एक लोकल नेता ब्रजेश भान के खिलाफ कैसे लड़ते हैं. निर्देशक सौमेंद्र पाधी सीजन 2 के बारे में बताते हुए कहते हैं, ‘पिछले कुछ सालों में, हमने फिशिंग के मामलों में बढ़ोतरी देखी है. हम सभी को कभी न कभी एक कॉल आया है, जिसमें हमारा ओटीपी नंबर या सीवीवी कोड मांगा जाता है. ‘जामताड़ा’ में कई युवाओं को उन लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हुए दिखाया गया है जो तकनीक से कम परिचित हैं.’

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article एशिया कप: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह

    Related Posts

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.