Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, शीतलहर से बुरी तरह प्रभावित हुआ जनजीवन
    Breaking News

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, शीतलहर से बुरी तरह प्रभावित हुआ जनजीवन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित अनेक राज्यों में शीतलहर के साथ ही लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है. इस सप्ताह शीतलहर का यह तीसरा दिन था और आज भी राहत मिलने की संभावना नहीं है

    मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान और गिरने की संभावना है. कोहरे का दौर हफ्ते भर तक जारी रहने की संभावना है. साथ ही अगले हफ्ते देश के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार भी व्यक्त किए गए हैं.

    इसके साथ ही उत्तर भारत के मैदानों और मध्य भारत में अगले चार दिन खुष्क हवाओं का दौरा नजर आएगा. इसके कारण उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में अगले 3 से 4 दिन घना कोहरा छाने की संभावना है.

    वहीं उत्तर प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर हल्के से घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा और मेरठ मंडल में दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी गया. वहीं बरेली मंडल में रात के तापमान में गिरावट देखी गया. रिपोटज़् के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस इटावा में दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान झांसी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दजज़् किया गया. आज भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्के से घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है.

    राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड का असर दिखाई दे रहा है. प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय पयर्टन स्थल माउंट आबू में पारा लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है. वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पारा दो डिग्री और नीचे लुढक गया, जबकि घाटी के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने के कारण कश्मीर में शुक्रवार को शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सद्भावना दिवस मनायेंगे किसान, देशवासियों से उपवास रखने की अपील
    Next Article सिंधु बार्डर पर पुलिसकर्मी पर तलवार चलाने वाले आरोपी सहित 44 लोग गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.