Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » WCRMS ने भरी हुंकार, बोनस है हमारा अधिकार, पूरे देश में हुए विरोध प्रदर्शन
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    WCRMS ने भरी हुंकार, बोनस है हमारा अधिकार, पूरे देश में हुए विरोध प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेशनल फेडरेशन ऑफ इडियन रेलवे मेन (एनएफआईआर) के आव्हान पर संघ के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. भटनागर के निर्देश पर समूचे भारतीय रेल में अखिल भारतीय विरोध दिवस मंगलवार 20 अक्टूबर को आयोजित हुआ. पमरे के भोपाल – कोटा- जबलपुर मंडलों, भोपाल-कोटा कारखानों समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर सरकार की बोनस न देने की मंशा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुए.

    संघ के कार्यकारी महामंत्री व संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया पमरे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष एस.एन. शुक्ला व मंडल सचिव डी.पी. अग्रवाल के नेतृत्व में मंडल रेल प्रब ंधक कार्यालय, जबलपुर में बोनस समेत रेल कर्मियों की अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक दिवसीय व्यापक धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ.

    आन्दोलन के दौरान एस.एन. शुक्ला ने केन्द्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बोनस रेल कर्मियों का अधिकार है, जिसे लम्बे संघर्ष के बाद एनएफआईआर ने दिलाया था. जिसे दिलाने के लिए संघ किसी भी स्तर तक जाने तैयार है. मंडल सचिव डी.पी. अग्रवाल ने हुॅकार भरते हुए कहा कि कोरोना की आड़ में बोनस हड़पने की केन्द सरकार की साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि बोनस के अलावा पमरे प्रशासन द्वारा रेल कर्मियों के नाईट ड्यूटी एलाउन्स पर रोक हटाने, रेल आवासों की मरम्मत व पुताई पर रोक हटाने, एचआरएमस की गलतियों को दुरस्त करने, ईपास के लिए दबाव न बनाने, रनिंग स्टॉफ की समस्याओं को दूर करने, सतना से इटारसी गुड्स ट्रेन का एक ही क्रू द्वारा संचालन बन्द करने, कार्य के दौरान दुर्घटनाओं की रोकथाम, कोविड – 19 के संक्रमण को रोकने कार्य के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, रेलवे/ जिला चिकित्सकों द्वारा कोविड -19 के बीमार मरीजों को क्वारान्टीन की अवधि के लिए अवकाश के स्पष्ट निर्देश आदि मुद्दों को भी पुरजोर तरीके स उठाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleव्हाट्सऐप के वेब वर्जन में भी मिलेगी वाइस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा
    Next Article इकबाल मिर्ची के परिवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.