Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा में पानी का हाहाकार, 10 दिनों तक राजकुमार सिंह मुहैया कराएंगे नि:शुल्क पानी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बागबेड़ा में पानी का हाहाकार, 10 दिनों तक राजकुमार सिंह मुहैया कराएंगे नि:शुल्क पानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2023Updated:December 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बागबेड़ा में पानी का हाहाकार, 10 दिनों तक राजकुमार सिंह मुहैया कराएंगे नि:शुल्क पानी

    10 दिनों के भीतर नया मोटर लगाने की है योजना, 4 दिसंबर से काम शुरु होगा

    जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस का मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. ऐसे में पूरे बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पानी का हाहाकार मचा हुआ है. जो लोग सिर्फ जलापूर्ति पर ही आश्रित हैं उनकी परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ गई है.

     

    उन्हें तो बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है. इसकी जानकारी बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दी. और उनसे निःशुल्क पानी वितरण करने का आग्रह भी किए. पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर के देखरेख में नया मोटर लगने तक अपने निजी टैंकर से निःशुल्क पानी देने की घोषणा की है. रविवार से इसकी शुरूआत भी कर दी गई है.

     

     

    निजी टैंकर पहुंचते ही लोगों के चेहरे खिले
    राजकुमार सिंह की ओर से रविवार से ही टैंकर से पानी बांटने का काम पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, झामुमो बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष अजीत सिंहा, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह के संयुक्त उपस्थिति में शुरू कराया गया है. इस क्रम में पहले दिन कुल 16 हजार लीटर पानी बांटने का काम किया गया. राजकुमार सिंह अपने निजी पानी टैंकर से आज चार ट्रिप निःशुल्क पानी वितरण करवाने का कार्य संपन्न किए. इस दौरान बागबेड़ा कॉलोनी अंतर्गत गुरुद्वारा के समीप, डिस्पेंसरी मैदान के समीप सहित रोड नंबर 1 से लेकर 6 तक निःशुल्क पीने का पानी वितरण करवाए। यह क्रम नया मोटर लगने तक जारी रहेगा.
    नया मोटर लगने से होगा स्थायी समाधान
    बागबेड़ा कॉलोनी में जलापूर्ति के लिए बिष्टूपुर फिल्टर पंप हाउस में दशकों पुराना मोटर होने के कारण बार-बार खराबी आती थी. अब नया मोटर लगाने का काम 4 दिसंबर से शुरु किया जाएगा. इसके लिए पहले फाउंडेशन सहित बेसमेंट का काम शुरू होगा. पूरा काम होने में 10 दिनों तक का समय लग सकता है.

     

    विभाग के कार्यपालक अभियंता, एसडीओ, जेई निरीक्षण कर चुके हैं
    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के यांत्रिक प्रमंडल जमशेदपुर के कार्यपालक अभियंता सुनीता कुमार सामंत, एसडीओ जितेंद्र कुमार, जेई कृष्ण कुमार किसुन पंचायत प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अजीत सिंहा के साथ निरीक्षण कर स्थल चयन कर नापी कर चुके हैं. इसके लिए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, अजीत सिंहा ने कार्यपालक अभियंता सुनीता कुमारी सामंत से उनके कार्यालय में मिलकर इस संबंध में वार्ता भी किए थे.

     

    –
    विधायक संजीव सरदार के प्रयास से यह संभव हो पाया
    पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार इस योजना के लिए लगातार संबंधित पदाधिकारी के पास पत्राचार कर चुके थे. जिला उपायुक्त से वार्ता भी किए थे.तत्पश्चात जिला योजना अनाबद्ध मद से 12,60,370 रुपए का आवंटन होने के बाद काम प्रारंभ हुआ। इस योजना में 75 एचपी का मोटर, पंप सेट, स्टार्टर नया लगाया जाएगा. जिससे बार-बार मोटर जलने की समस्या का स्थाई समाधान हो पाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के सर्वमान्य नेता बन गये है नरेंद्र भाई मोदी – आजसू
    Next Article ईमानदारी से कार्य करने पर आम जनमानस ने किया भरोसा और हो गई प्रचंड जीत — विकास सिंह

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.