Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका में महंगाई ने तोड़ा 40 सालों का रिकॉर्ड, खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका में महंगाई ने तोड़ा 40 सालों का रिकॉर्ड, खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन. अमेरिका में मुद्रास्फीति मई महीने में चार दशकों के उच्च स्तर 8.6 प्रतिशत पर पहुंच गयी, जिससे महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. इसकी मुख्य वजह गैस, खानपान और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि है. अमेरिकी श्रम विभाग ने मई, 2022 के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पिछले महीने उपभोक्ता कीमतें एक साल पहले की तुलना में 8.6 प्रतिशत बढ़ गईं. एक महीने पहले अप्रैल में उपभोक्ता कीमतें एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 8.3 प्रतिशत बढ़ी थीं.

    अमेरिका में उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें अप्रैल की तुलना में मई में एक प्रतिशत बढ़ गईं. यह वृद्धि मार्च की तुलना में अप्रैल में हुई 0.3 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में काफी ज्यादा है. अमेरिका पिछले कुछ महीनों से लगातार उच्च मुद्रास्फीति की स्थिति से जूझ रहा है. खानपान एवं अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतें बढऩे से एक अमेरिकी परिवार के लिए जीवन-निर्वाह काफी मुश्किल हो गया है. इसकी सबसे ज्यादा मार अश्वेत समुदाय एवं निम्न-आय वर्ग के लोगों को झेलनी पड़ रही है.
    मार्च 2022 में उपभोक्ता मूल्य आधारित मुद्रास्फीति 1982 के बाद पहली बार 8.5 प्रतिशत पर पहुंची थी. इस बढ़ी हुई मुद्रास्फीति ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व को भी ब्याज दर में बढ़ोतरी के लिए मजबूर किया है. हालांकि कुछ विश्लेषकों ने ऐसी संभावना जताई है कि आने वाले कुछ महीनों में अमेरिका में मुद्रास्फीति की तेजी पर लगाम लगेगी. लेकिन इसके बावजूद मुद्रास्फीति के साल के अंत में सात प्रतिशत से नीचे आने की संभावना कम ही है. अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. अमेरिकी शेयरों ने जनवरी के बाद से अपनी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 18 साल पहले चिकित्सीय लापरवाही से हुई महिला की मौत पर डॉक्टर परिजनों को दे 25 लाख
    Next Article आईआरडीए का बड़ा फैसला: बिना मंजूरी लिए नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकेंगी जीवन बीमा कंपनियां

    Related Posts

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर जगमगाया, हजारों भक्त करेंगे जलाभिषेक

    August 16, 2026

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में भव्य जलाभिषेक, हजारों श्रद्धालु करेंगे गंगाजल अर्पण

    August 16, 2026

    केशव महतो कमलेश के दो वर्ष के कार्यकाल पर कांग्रेसियों ने काटा केक, उपलब्धियां गिनाईं

    August 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर जगमगाया, हजारों भक्त करेंगे जलाभिषेक

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में भव्य जलाभिषेक, हजारों श्रद्धालु करेंगे गंगाजल अर्पण

    केशव महतो कमलेश के दो वर्ष के कार्यकाल पर कांग्रेसियों ने काटा केक, उपलब्धियां गिनाईं

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में भव्य जलाभिषेक यात्रा और महाआरती की तैयारी

    घाटशिला अनुमंडल में ऑनलाइन लॉटरी के कारोबार के आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूर्य मंदिर परिसर में फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

    केशव महतो कमलेश के दो वर्ष पूरे होने पर जमशेदपुर में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, गिनाईं उपलब्धियां

    अमरप्रीत सिंह काले ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    एजेंडा के बिना मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक बुलाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

    एजेंडा के बिना मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक बुलाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.