Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 18 साल पहले चिकित्सीय लापरवाही से हुई महिला की मौत पर डॉक्टर परिजनों को दे 25 लाख
    Breaking News Headlines

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 18 साल पहले चिकित्सीय लापरवाही से हुई महिला की मौत पर डॉक्टर परिजनों को दे 25 लाख

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. गॉल ब्लैडर से स्टोन निकालने के बाद महिला की मौत के 18 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने पटियाला के एक डॉक्टर को चिकित्सीय लापरवाही के लिए दोषी ठहराते हुए परिवार के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे का आदेश दिया है.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अदालत ने पटियाला में प्रीत सर्जिकल सेंटर और मातृत्व अस्पताल चलाने वाले लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ गुरमीत सिंह को मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया है. हालांकि अदालत ने कहा कि दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच), लुधियाना के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ अतुल मिश्रा को किसी भी चिकित्सा लापरवाही का दोषी नहीं पाया गया, जहां मरीज की हालत बिगडऩे के बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया था.

    जानकारी के अनुसार सेवक कॉलोनी, पटियाला के निवासी हरनेक सिंह ने बताया था कि उनकी पत्नी मंजीत कौर (47) को पेट में दर्द हुआ था और उन्हें गॉल ब्लैडर में पथरी का पता चला था. 13 जुलाई 2004 को, उन्होंने डॉ गुरमीत सिंह से संपर्क किया और एक ऑपरेशन कराने का फैसला किया. हरनेक सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 28 जुलाई 2004 को, डॉ गुरमीत सिंह ने लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी की और रोगी के पेट में एक नली डाल दी. 29 जुलाई 2004 को रोगी ने पेट में दर्द और खिंचाव की शिकायत की. जब डॉक्टर को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा होता है. लेकिन अगले दिन मरीज की हालत गंभीर हो गई.
    मृतक के पति ने शिकायत में बताया कि डॉ गुरमीत सिंह ने हमें आश्वस्त किया और मरीज को ऑक्सीजन देना शुरू किया. राजिंद्र अस्पताल, पटियाला के लिए दूसरी राय या रेफरल के अनुरोध को एक और आश्वासन देकर खारिज कर दिया गया था कि मरीज सुरक्षित हाथों में था. फिर उस शाम बाद में, डॉ गुरमीत सिंह ने हमें बताया कि समस्या का कारण तीव्र अग्नाशयशोथ था और सर्जरी में कुछ भी गलत नहीं था.

    शिकायत में कहा गया था कि जुलाई 2004 को रात के करीब 9 बजे, डॉ गुरमीत सिंह ने मरीज को डीएमसीएच लुधियाना में ट्रांसफर करने और रोगी को डॉ अतुल मिश्रा के पास रेफर करने का फैसला किया, लेकिन डॉ गुरमीत सिंह ने रोगी के रिकॉर्ड और ऑपरेशन नोट देने से मना कर दिया. डीएमसीएच में डॉक्टरों को स्थिति के बारे में पर्याप्त रूप से समझाया गया था. डीएमसीएच के आंकलन के अनुसार पिछली सर्जरी के दौरान पित्त नली और संभवत: आंत में भी आईट्रोजेनिक चोट का संदेह था. 2 अगस्त 2004 को, रोगी की हालत गंभीर हो गई और 11 अगस्त 2004 को उसकी मौत हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 40 हजार के ऊपर पहुंची एक्टिव मामलों की संख्या
    Next Article अमेरिका में महंगाई ने तोड़ा 40 सालों का रिकॉर्ड, खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.