Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग: जमीनी लड़ाई में इजराइल के 8 सैनिक मारे गए, 18 घायल
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग: जमीनी लड़ाई में इजराइल के 8 सैनिक मारे गए, 18 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग: जमीनी लड़ाई में इजराइल के 8 सैनिक मारे गए, 18 घायल
    नई दिल्ली. ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है. बुधवार को इजरायली सेना ने जानकारी दी कि लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ हुए संघर्ष में उसके 8 सैनिकों की मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब इजरायली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जमीन से हमले शुरू किए. आमने-सामने की इस लड़ाई में अब तक इजराइल के 8 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हुए हैं. हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इजराइल के 3 टैंक भी तबाह कर दिए हैं.

     

     

    लेबनान के दक्षिणी इलाके में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच जारी जमीनी लड़ाई में बुधवार को इजराइली सेना 2 किमी अंदर मरून अल-रस गांव पहुंच गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां इजराइली सैनिकों की हिजबुल्लाह के लड़ाकों से मुठभेड़ भी हुई.

     

     

    इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक बयान में कहा कि बुधवार को हुए संघर्ष के दौरान उसके आठ सैनिकों की जान चली गई. इससे पहले, एक इजरायली सेना के कैप्टन एतान इत्ज़हाक ओस्टर की मौत हुई थी. 22 वर्षीय कैप्टन ओस्टर लेबनान के साथ हुए जमीनी युद्ध में इजरायल के पहले शहीद थे. इजरायली सेना ने बताया कि कैप्टन ओस्टर के साथ ही सात और सैनिक लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ हुए इस संघर्ष में मारे गए. हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने इजरायली सैनिकों को दक्षिणी लेबनान के एक गांव से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया.

     

     

    हिजबुल्लाह का दावा- हिजबुल्लाह के मुताबिक, इजरायली सेना ने लेबनान के अदायसेह गांव में घुसने की कोशिश की, लेकिन हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने उन्हें वापस जाने पर मजबूर कर दिया. यह पहली बार है जब हाल के हफ्तों में संघर्ष लेबनान की धरती पर हुआ है. इस बीच, हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह की इजरायली हवाई हमले में मौत के बाद से तनाव और बढ़ गया है. हिजबुल्लाह के प्रवक्ता मोहम्मद अफीफ ने इस बारे में कहा, “यह संघर्ष की बस शुरुआत है.” उन्होंने कहा कि उनके लड़ाके पूरी तरह तैयार हैं और दक्षिण लेबनान में हालात गंभीर होते जा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड: उच्चतम न्यायालय ने दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
    Next Article प्रशांत किशोर ने लॉन्च की ‘जन सुराज’ पार्टी, शराबबंदी का लिया संकल्प

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.