Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में मरूस्थलीकरण रोकने के लिये तैयार होगा 2030 का विजन डॉक्यूमेंट: ए के रस्तोगी
    Breaking News Headlines कारोबार झारखंड

    झारखंड में मरूस्थलीकरण रोकने के लिये तैयार होगा 2030 का विजन डॉक्यूमेंट: ए के रस्तोगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में मरूस्थलीकरण रोकने के लिये तैयार होगा 2030 का विजन डॉक्यूमेंट: ए के रस्तोगी

    वन विभाग के पलाश सभागार में विश्व मरूस्थलीकरण एवं सूख रोकथाम दिवस का आयोजन
    मरूस्थलीकरण रोकने को लेकर मंथन, विभिन्न जिलों से आये वन पदाधिकारियों ने संगोष्ठी में रखे अपने विचार

    झारखंड राज्य में करीब 20 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र ऐसा है जिसमें कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है, वहां सिर्फ प्लांटेशन का काम किया जा सकता है। वहीं इन क्षेत्रों में तकनीकी कमी की वजह से वर्षा जल के संचयन का कार्य नहीं हो पा रहा है जिस वजह से झारखंड की मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। उक्त बातें झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री ए के रस्तोगी ने डोरंडा स्थित पलाश सभागार में आयोजित विश्व मरूस्थलीकरण एवं सूख रोकथाम दिवस पर आयोजित फ्यूचर रेडी झारखंड कार्यक्रम में कही।
    श्री ए के रस्तोगी ने कहा कि झारखंड की मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बरकरार रखने के लिये दीर्घकालीन योजना तैयार करने की जरूरत है, जो जल और जंगल है उन्हें बचाने के लिये वन विभाग के सभी स्तर के कर्मचारियों और पदाधिकारियों को कार्ययोजना तैयार कर उसे कार्यान्वित करना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि इस दिशा में काम नहीं हुआ है, काम तो हुए हैं लेकिन हम विभाग के कार्यों का दस्तावेजीकरण नहीं कर सकते हैं जिसे दुरूस्त करने की जरूरत है। इसलिये जो भी बीते दशकों में किये गये कार्यों का मॉनिटरिंग इंडेक्स है उसे लेकर भविष्य की योजना तैयार करने की जरूरत है।
    संगोष्ठी में विभिन्न जिलों से आये जिला वन पदाधिकारियों ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि नर्सरी को लेकर और ज्यादा अच्छा काम करने की जरूरत है साथ ही बंद पड़ी खदानों को टेकओवर कर उन क्षेत्रों में भी पौधरोपण का कार्य किया जा सकता है और वन क्षेत्रों में लाइवलीवुड को प्राथमिकता देकर स्थिति में बदलाव की संभावना है। पदाधिकारियों ने कहा कि हमें सूखे की समस्या से निपटने के लिये अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करना होगा ताकि 2030 के 32 गीगा टन कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में कदम बढ़ा सकें।
    कार्यक्रम में दो पुस्तिकाओं का भी लोकार्पण किया गया। विश्व मरूस्थलीकरण एवं सूख रोकथाम दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य प्राणी प्रतिपालक श्री आशीष रावत, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह कार्यकारी निदेशक डॉक्टर संजय श्रीवास्तव सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आये वन पदाधिकारी उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में अग्निपथ की चिंगारी
    Next Article मानगो के बालू गिट्टी विक्रेताओं ने उपायुक्त कार्यालय में किया प्रदर्शन

    Related Posts

    पोटका के पालीडीह गांव में चला डायन प्रथा जागरूकता अभियान

    May 19, 2026

    हुरलुंग पुल के पास चलती हाईवा में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    May 19, 2026

    यूसील अस्पताल में दवा संकट पर फूटा मरीजों का गुस्सा, आउटसोर्स कंपनी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका के पालीडीह गांव में चला डायन प्रथा जागरूकता अभियान

    हुरलुंग पुल के पास चलती हाईवा में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    यूसील अस्पताल में दवा संकट पर फूटा मरीजों का गुस्सा, आउटसोर्स कंपनी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

    बहरागोड़ा में प्रखंड कार्यालय पर भाजपा ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    टाटा-कांड्रा सर्विस रोड पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

    100 डेज टीबी अभियान: जामताड़ा के सभी प्रखंडों में चल रहा विशेष कैंप

    जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं

    कुईडीह में छऊ नृत्य कार्यक्रम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.