Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टैंकर हमले के लिए ईरान को अपने तरीके से जवाब देगा इजरायल: पीएम नफ्ताली बेनेट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    टैंकर हमले के लिए ईरान को अपने तरीके से जवाब देगा इजरायल: पीएम नफ्ताली बेनेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यरुशलम. इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने ओमान तट के पास इजरायल द्वारा संचालित एक तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के लिए रविवार को ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसने गंभीर भूल की है. हालांकि, ईरान ने इस हमले से इनकार किया है. इस हमले में चालक दल के दो सदस्य मारे गये थे. ईरान ने तेल टैंकर मर्सर स्ट्रीट पर हुए हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है लेकिन बेनेट ने परोक्ष रूप से ईरान को धमकी दी है. इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों में विराम के कुछ वर्षों बाद यह पहला घातक हमला है. इसे परमाणु समझौते को लेकर ईरान के साथ तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि, इजराइल ने आरोप लगाया है कि ईरान ने यह हमला किया है.

    बेनेट ने मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक में कहा, ईरान ने यह कायराना हरकत की है और अब अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहा है. वह इससे इनकार कर रहे हैं. अब मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि ईरान ने ही जहाज पर हमला किया. उन्होंने कहा, खुफिया एजेंसियों को ईरान की संलिप्तता के सबूत मिले हैं और हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ईरानी शासन को स्पष्ट तौर पर बताएगा कि उसने गंभीर भूल की है. किसी भी स्थिति में हमें पता है कि ईरान को किस तरह जवाब देना है. ईरान ने आरोपों से इनकार किया.

    ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खातिबजाहेद ने कहा, ऐसे आरोप-प्रत्यारोप नए नहीं हैं. इस हमले के लिए वे लोग जिम्मेदार हैं जिन्होंने इस क्षेत्र में इजराइली शासन को अपने पैर जमाने दिए. इसमें कुछ नया नहीं है कि अमेरिका में जानी पहचानी ईरान विरोधी लॉबी इस्लामिक देश के खिलाफ आरोप लगाने के किसी भी अवसर का इस्तेमाल करती है.

    अमेरिका का परमाणु ऊर्जा चालित विमानवाहक पोत यूएसएस रोनाल्ड रीगन और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक यूएसएस मित्स्चर, मर्सर स्ट्रीट को सुरक्षित बंदरगाह तक लेकर गये. मर्सर स्ट्रीट का प्रबंधन लंदन की जोडियाक मैरीटाइम कंपनी करती है और यह इजराइली अरबपति इयाल ओफेर के जोडियाक समूह का हिस्सा है. कंपनी ने कहा कि हमले में उसके चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गयी. एक सदस्य ब्रिटेन तथा दूसरा रोमानिया का था.

    इजरायल के विदेश मंत्री याइर लापिद ने हमले के समन्वित जवाब के लिए पिछले तीन दिनों में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन तथा ब्रिटेन और रोमानिया के अपने समकक्षों से बातचीत की. ब्लिंकन और लापिद तथ्यों की जांच करने, सहयोग करने और अगले कदमों पर विचार करने के लिए अन्य सहयोगियों के साथ काम करने को लेकर सहमत हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, लगातार छटवें दिन सामने आये 40 हजार से ज्यादा केस
    Next Article जम्मू-कश्मीर के सांबा में देर रात चार अलग-अलग जगहों पर देखे गए ड्रोन

    Related Posts

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.