Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऋषि सुनक हो सकते हैं ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री, बोरिस जॉनसन पर पद छोड़ने का दबाव
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ऋषि सुनक हो सकते हैं ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री, बोरिस जॉनसन पर पद छोड़ने का दबाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन .कोरोना लॉकडॉउन के दौरान शराब पार्टी करने पर बुरी तरह से फंसे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ता जा रहा है. कहा यह भी जा रहा है कि बोरिस को कुर्सी से हटाया भी जा सकता है. ब्रिटेन के कई सांसद और विपक्षी नेता बोरिस के इस्‍तीफे की मांग कर रहे हैं. ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक अगर बोरिस पद छोड़ते हैं तो उनकी जगह पर भारतीय उद्योगपति नारायण मूर्ति के दामाद और ब्रिटेन के वित्‍त मंत्री ऋषि सुनक देश के पीएम बन सकते हैं.

    दरअसल, पीएम बोरिस जॉनसन ने 2020 में देश में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान एक गार्डन पार्टी में शामिल होने के लिए माफी मांगी है और कहा कि कुछ चीजों को उनकी सरकार ने ‘सही से नहीं लिया’.
    लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री के डाउनिंग स्ट्रीट आवास के गार्डन में पार्टी कर जॉनसन और उनके कर्मियों द्वारा महामारी संबंधी पाबंदियों की अवहेलना किये जाने के दावों को लेकर उन्हें (जॉनसन को) जनता और नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है.

    बोरिस के ढाई साल के कार्यकाल में सबसे बड़ा संकट

    इस बीच ब्रिटेन की एक प्रमुख सट्टा कंपनी ‘बेटफेयर’ ने दावा किया है कि संकट से घिरे बोरिस जॉनसन जल्द ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और भारतीय मूल के वित्त मंत्री ऋषि सुनक उनकी जगह ले सकते हैं. बेटफेयर’ ने कहा है कि शराब पार्टी को लेकर हुए खुलासों के मद्देनजर 57 वर्षीय जॉनसन पर न केवल विपक्षी दलों बल्कि उनकी खुद की पार्टी की ओर से भी इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है. ‘बेटफेयर’ के सैम रॉसबॉटम ने बताया कि जॉनसन के हटने की सूरत में प्रधानमंत्री पद के लिये ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने की सबसे अधिक संभावना है.

    इसके बाद लिज ट्रूस (विदेश मंत्री) और फिर माइकल गोव (कैबिनेट मंत्री) का स्थान आता है. रॉसबॉटम ने कहा कि इस दौड़ में पूर्व विदेश मंत्री जेरेमी हंट, भारतीय मूल की गृह मंत्री प्रीति पटेल, स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद और कैबिनेट मंत्री ओलीवर डॉउडेन भी शामिल हैं. जॉनसन के प्रधान निजी सचिव मार्टिन रेनॉल्ड्स की ओर से कथित तौर पर कई लोगों को पार्टी के लिये मेल भेजा गया था. हालांकि उस समय देश में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक समारोह आयोजित करने पर पाबंदी लगी हुई थी. इस मामले को ‘पार्टीगेट’ कहा जा रहा है और यह सत्ता में जॉनसन के करीब ढाई साल के कार्यकाल में सबसे बड़े संकट के तौर पर उभरा है.

    ऑक्सफर्ड-स्टैनफर्ड में पढ़ाई, जानें कौन हैं सुनक

    1980 में सुनक ने विंचेस्टर कॉलेज से पढ़ाई पूरी की और ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी से इकॉनमिक्स, फिलॉसफी, पॉलिटिक्स की पढ़ाई की. अमेरिका की स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी से वह एमबीए भी पूरा कर चुके हैं. राजनीति में आने से पहले इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स और हेज फंड में बी काम कर चुके हैं. उन्होंने इन्वेस्टमेंट फर्म भी बनाई. उन्होंने 10 करोड़ पाउंड की एक ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म और छोटे ब्रिटिश बिजनस की स्थापना भी की. सुनक के पिता डॉक्टर थे और मां केमिस्ट की दुकान चलाती थीं. वे पंजाब से लंदन गए थे. वर्तमान में वह ब्रिटेन के व‍ित्‍त मंत्री हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleWHO ने कोरोना के इलाज के लिए इस दवा को दी मंजूरी, जानिए किस स्थिति में दी जा सकेगी ये मेडिसीन
    Next Article वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला को भारत सरकार ने दिया दोटूक जवाब

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.