Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूरोप में बड़े साइबर अटैक की आशंका, हजारों यूजर्स हुए ऑफलाइन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    यूरोप में बड़े साइबर अटैक की आशंका, हजारों यूजर्स हुए ऑफलाइन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेरिस. यूक्रेन में रूस की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच यूरोप में साइबर हमले की आशंका जताई जा रही है. खबर है कि इसे कई देशों के हजारों इंटरनेट यूजर्स प्रभावित हुए हैं. सैन्य और साइबर जानकरों को डर है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के चलते साइबर हमलों की लहर आ सकती है, जिसका असर दुनियाभर पर पड़ सकता है. आउटेज के चलते जर्मनी और मध्य यूरोप में हजारों विंड टर्बाइन भी असर पड़ा है.

    एएफपी के अनुसार, यूरोप में हजारों इंटरनेट यूजर्स प्रभावित हुए. सूत्रों ने संभावना जताई है कि यह साइबर हमला हो सकता है. एजेंसी ने ऑरेंज के हवाले से बताया कि फ्रांस में सहायक कंपनी नॉर्डनेट की तरफ से मुहैया कराई जाने सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के करीब 9 हजार सब्सक्राइबर्स वायासेट में 24 फरवरी को हुई एक ‘साइबर घटना’ के बाद इंटरनेट इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे. वायासेट, एक अमेरिका सैटेलाइट ऑपरेटर है.
    बिगब्लू सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस ने भी एएफपी से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि शुक्रवार को बिगब्लू के यूरोप, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, ग्रीस, इटली और पोलैंड के 40 हजार में से एक तिहाई सब्सक्राइबर्स वायासेट में आउटेज के बाद प्रभावित हुए थे. अमेरिका में वायासेट ने बुधवार को कहा कि ‘साइबर घटना’ के चलते यूरोप में ‘यूक्रेन और कुछ जगहों पर’ आंशिक रूप से नेटवर्क बंद हुआ था. इसके कारण उनकी KA-SAT सैटेलाइट पर निर्भर रहने वाले ग्राहक प्रभावित हुए थे.

    इधर, फ्रांस के स्पेस कमांड प्रमुख जनरल मिशेल फ्रीडलिंग ने कहा कि साइबर हमला हुआ था. उन्होंने कहा, अभियान शुरू होने के बाद कई दिनों तक हमारा एक सैटेलाइट नेटवर्क है, जो खासतौर से यूरोप और यूक्रेन को कवर करता है, वह साइबर अटैक का शिकार बना था. लाखों टर्मिनल अटैक के कुछ समय बाद ही निष्क्रिय हो गए थे. उन्होंने आगे जानकारी दी कि वे वायासेट के बारे में बात कर रहे थे.
    जर्मनी और मध्य यूरोप में आउटेज के कारण करीब 5800 विंड टर्बाइन ऑफलाइन हो गए थे. जर्मनी के एनरकॉन ने कहा, ‘यूरोप में सैटेलाइट में बड़ी रुकावट के चलते फिलहाल, हजारों विंड पावर कन्वर्टर्स का दूर रहकर नियंत्रण और देखरेक एक सीमा तक ही संभव है.’ कंपनी ने बताया कि परेशानियां 24 फरवरी को शुरू हुई थी. उन्होंने जानकारी दी, ‘विंड टर्बाइ्स को कई खतरा नहीं है.’ साथ ही ये ऊर्जा उत्पादन करना जारी रखेंगी, लेकिन जरूरत पड़ने पर इन्हें दूर से रीसेट नहीं किया जा सकेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूक्रेन में पढ़ाई सस्ती इसलिए जाते हैं भारतीय छात्र
    Next Article जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में गहरी खाई में ग‍िरी गाड़ी, पांच लोगों की मौके पर ही मौत

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.