Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बलूच आर्मी का पाकिस्तानी सेना पर फिदायीन हमला, 90 सैनिक मारे, ट्रेन हाईजैक में भी मारे गए थे 28 सैनिक, 33 बीएलए लड़ाके
    Breaking News Headlines

    बलूच आर्मी का पाकिस्तानी सेना पर फिदायीन हमला, 90 सैनिक मारे, ट्रेन हाईजैक में भी मारे गए थे 28 सैनिक, 33 बीएलए लड़ाके

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इस्लामाबाद. बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने रविवार को दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सेना पर फिदायीन हमला किया है, जिसमें 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. बीएलए के मुताबिक उनकी मजीद ब्रिगेड और फतेह ब्रिगेड ने सेना के काफिले पर सुसाइड बॉम्बिंग की.

    बीएलए ने बताया कि क्वेटा से कफ्तान जा रहे मिलिट्री के 8 वाहनों पर हमला किया गया. नोशकी के हाईवे के पास फिदायीन लड़ाकों ने वाहनों को निशाना बनाया. एक फिदायीन विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर सेना के काफिले से टकरा गया.

    इसके बाद बीएलए की फतेह स्क्वॉड के लड़ाकों ने सेना के काफिले में घुसकर सैनिकों की हत्या की. जिस वाहन पर सुसाइड अटैक किया गया था, वो पूरी तरह तबाह हो गया. घायलों को नोशकी के अस्पताल में भर्ती किया गया है. इलाके में इमरजेंसी लगा दी गई है.

    5 दिन पहले ही बीएलए ने एक पैसेंजर ट्रेन का अपहरण कर लिया था. बीएलए ने दावा किया था कि उसने सभी 214 बंधकों को मार डाला है. जबकि पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि उसके सिर्फ 28 सैनिक मारे गए थे, जबकि सभी 33 बलूच लड़ाकों को ढेर कर दिया गया था.

    पांच दिन पहले बीएलए ने ट्रेन हाईजैक की थी

    इससे पहले 11 मार्च को को बीएलए ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक कर लिया था. जाफर एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए चली थी. इसके सिबि पहुंचने का टाइम 1.30 बजे था.

    इससे पहले ही दोपहर करीब 1 बजे बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले को अंजाम दिया. यह पहाड़ी इलाका है, जहां 17 सुरंगें हैं, इसके चलते ट्रेन को धीमी स्पीड पर चलाना पड़ता है. इसका फायदा उठाकर बीएलएने ट्रेन पर हमला किया.

    सबसे पहले बलूच आर्मी ने माशकाफ में टनल नंबर-8 में रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया. इससे जाफर एक्सप्रेस डिरेल हो गई. इसके बाद बीएलए ने फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर भी घायल हुआ. इस ट्रेन में सुरक्षाबल, पुलिस और आईएसआई के एजेंट्स सफर कर रहे थे. सभी पंजाब जा रहे थे. इन्होंने बीएलए के हमले का जवाब दिया, लेकिन बीएलए ने ट्रेन पर कब्जा कर लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज का राशिफल
    Next Article एलन मस्क का स्पेस क्राफ्ट सुनीता विलियम्स को लेने स्पेस स्टेशन पहुंचा, 9 महीने से फंसे दो एस्ट्रोनॉट 19 मार्च को धरती पर लौटेंगे

    Related Posts

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    October 4, 2026

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    October 4, 2026

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    पहल का असर: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर के आसपास हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.