Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूक्रेन पर सैन्य हमला करने की तैयारी में रूस, अमेरिका का दावा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    यूक्रेन पर सैन्य हमला करने की तैयारी में रूस, अमेरिका का दावा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मास्को. अमेरिका के खुफिया अधिकारियों ने यह पता लगाया है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ संभावित सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है और यह 2022 की शुरुआत में हो सकता है तथा इसमें करीब 1,75,000 कर्मियों के शामिल होने की आशंका है. प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन नीत प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि नई खुफिया जानकारी में यह अनुमान लगाया गया है कि आधे से ज्यादा रूसी कर्मियों को पहले ही यूक्रेन की सीमा के निकट विभिन्न बिंदुओं पर तैनात किया गया है. अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर पर यह जानकारी दी है.

    यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब रूस ने बाइडन से इस बात की गारंटी देने की मांग उठाई है कि यूक्रेन को नाटो गठबंधन में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. अधिकारी ने बताया कि रूस की योजना में सामरिक समूहों के 100 बटालियनों की तैनाती की बात है. इसके साथ आयुध और उपकरण शामिल हैं.

    इस खुफिया जानकारी की खबर सबसे पहले द वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित हुई है. इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस द्वारा यूक्रेन में सैन्य हमले को ‘बेहद, बेहद कठिन’ बना देने का संकल्प लिया और कहा कि उनका प्रशासन रूस की आक्रमकता को रोकने के लिए कदम उठाएगा.

    यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने सांसदों को बताया कि यूक्रेन के पास और रूस द्वारा हड़पे गए हिस्से क्रीमिया में रूसी सैनियों की संख्या 94,300 होने का अनुमान है और ऐसी आशंका है कि रूस अगले महीने हमला कर सकता है.

    बाइडन ने पुतिन को चेताया

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के मध्य अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई को “बेहद कठिन” बनाने का संकल्प लिया और कहा कि उनका प्रशासन रूस के आक्रमण को रोकने के लिए व्यापक कदम उठा रहा है. बाइडन ने यूक्रेन सीमा पर रूस द्वारा सैनिकों की तैनाती बढ़ाने को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच ये चेतावनी दी.

    रूस ने कहा- तारीख तय हो चुकी

    पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशकोव ने कहा कि आगामी दिनों में पुतिन-बाइडन की बातचीत कराने की व्यवस्था की गई है लेकिन तारीख का ऐलान तब किया जाएगा जब मॉस्को और वाशिंगटन विवरण को अंतिम रूप दे देंगे. रूस ने कहा कि तारीख तय हो गई है लेकिन इसकी घोषणा करने से इनकार कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार विधानसभा में AIMIM विधायक अख्तरुल इमाम ने राष्ट्रगीत गाने पर जताई आपत्ति, बीजेपी बोली- चले जाएं पाकिस्तान
    Next Article योगी सरकार का बड़ा ऐलान: यूपी के हर गांव-शहर में रोजाना 24 घंटे मिलेगी बिजली

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.