Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार विधानसभा में AIMIM विधायक अख्तरुल इमाम ने राष्ट्रगीत गाने पर जताई आपत्ति, बीजेपी बोली- चले जाएं पाकिस्तान
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बिहार विधानसभा में AIMIM विधायक अख्तरुल इमाम ने राष्ट्रगीत गाने पर जताई आपत्ति, बीजेपी बोली- चले जाएं पाकिस्तान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नई परंपरा की शुरुआत की गई. सत्र के शुरुआत में राष्ट्रगान गाया गया और जब 5 दिनों तक चलने वाले सत्र के समापन का समय आया, उस समय भी राष्ट्रीय गीत गाया गया. विधानसभा के अंदर जब राष्ट्रगीत गाया जा रहा था उस वक्त सभी विधायक खड़े थे और राष्ट्रगीत गा भी रहे थे. लेकिन सदन से बाहर निकलते ही एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमाम ने स्पीकर की इस नई पहल का खुलकर विरोध कर दिया.विधायक अख्तरुल इमाम ने कहा कि जब राष्ट्रगीत गाया जा रहा था उस वक्त सदन के सम्मान में मैं खड़ा जरूर हुआ लेकिन मैंने राष्ट्रगीत नहीं गया. सदन में जब राष्ट्रगान गाया गया था तो मैंने भी खड़ा होकर गया था, लेकिन राष्ट्रगीत गाना जरूरी नहीं. इसे गाने के लिए कोई जबरदस्ती भी नहीं कर सकता. राष्ट्रगीत को लेकर कई धर्मगुरुओं ने भी आपत्ति जताई है.अख्तरुल इमाम के इस विरोध पर बीजेपी विधायक संजय सिंह ने कहा कि जिन्हें पाकिस्तान से प्यार है वे ही राष्ट्रगीत नहीं गाते हैं. ऐसे में जिन्हें राष्ट्रगीत नहीं गाना है, वे पाकिस्तान चले जाएं. हर भारतीय को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य है. ये लोग बारिश होने पर इंडिया की जगह पाकिस्तान में छाता लगाते हैं.स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूरे सत्र के दौरान सदन बेहतर तरीके से चला. सभी सवालों के जवाब आए. लोकसभा की तर्ज पर सत्र की राष्ट्रगान से शुरुआत हुई. राष्ट्रगीत से सत्र का समापन हुआ. ये अच्छी परंपरा है, इससे गर्व का बोध होता है.मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत रहना चाहिए. इस परंपरा की शुरुआत के लिए स्पीकर को धन्यवाद देते हैं. एआईएमआईएम विधायक के विरोध पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा होता है, सबका अपना-अपना मत है. राष्ट्रवादी लोगों को राष्ट्रगीत पसंद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, टेस्ट और वनडे खेलेगी, टी20 बाद में
    Next Article यूक्रेन पर सैन्य हमला करने की तैयारी में रूस, अमेरिका का दावा

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.