Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  चार्जर चोरी को लेकर कतरास में दो समुदायों में हिंसक झड़प , तोड़फोड़ और बमबाजी , धारा 144 लागू
    Headlines अपराध झारखंड

     चार्जर चोरी को लेकर कतरास में दो समुदायों में हिंसक झड़प , तोड़फोड़ और बमबाजी , धारा 144 लागू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     चार्जर चोरी को लेकर कतरास में दो समुदायों में हिंसक झड़प , तोड़फोड़ और बमबाजी , धारा 144 लागू
    कतरास के कैलुडीह खटाल में गुरुवार की रात एक आटो की बैट्री का चार्जर चोरी हो गया। इसका आरोप मालिक ने दूसरे समुदाय के लोगों पर लगाया। जिसके बाद सांप्रादायिक विवाद भड़क उठा। दो समुदाय में झड़प हो गई। जिसके बाद तोड़फोड़ और बमबाजी की गई। मामले को लेकर 24 घंटे में 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।कतरास में दो समुदायों में तनाव हो गया था। जिसके बाद बाघमारा अंचल के कैलुडीह, छाताबाद, आकाश किनारी के संपूर्ण परिधि में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी गई है।एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी ने बाघमारा अंचल के कैलुडीह, छाताबाद, आकाश किनारी की संपूर्ण परिधि में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा रहेग। क्षेत्र में शांति बनाने के लिए यह किया गया है।

     

     

     

    निषेधाज्ञा के जारी होने के बाद क्षेत्र में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के जामवड़े, किसी प्रकार का धरना, रैली, सभा, प्रदर्शन, लाउडस्पीकर का उपयोग, हरवे हथियार और अग्नियास्त्र के साथ चलने या इसे प्रयोग करने पर प्रतिबंध रहेगा। इस मामले में अभी तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    टोटो की बैट्री का चार्जर चोरी के कारण भड़का विवाद
    कतरास के कैलुडीह खटाल में गुरुवार की रात जनार्दन यादव के ऑटो की बैट्री का चार्जर चोरी हो गया। इसका आरोप जनार्दन ने दूसरे समुदाय के लोगों पर लगाया। जिसके बाद सांप्रादायिक विवाद भड़क उठा।

    एक सुमदाय के लोगों ने कैलुडीह खटाल में बमबाजी कर दी। आठ घरों में घुस कर तोड़फोड़ भी की। जनार्दन यादव ने बताया कि चार्जर चोरी होने के बाद उन लोगों ने सीसीटीवी फुटेज में देखा था कि शमशाद का भतीजा और उसके साथियों ने चार्जर चोरी किया है। यही बात बोलने के लिए जब शमशाद की दुकान गए तो सभी ने मिलकर उसकी और उसके बेटे की पिटाई कर दी।

     

     

    पुलिस फोर्स तैनात
    इस घटना के बाद से ही शुक्रवार से इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन खुद शुक्रवार की रात कैलुडीह, आकाश किनारी बस्ती, छाताबाद इलाके में गश्त कर रही हैं।

    पुलिस के इस गश्त से विवाद थम गया है। हालांकि 144 अभी भी लागू है। पुलिस फोर्स किसी भी उपद्रवियों को नहीं छोड़ रही है। पिछले 24 घंटे में 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात में भारी बारिश से हाहाकार, मनावदर में बाढ़, अहमदाबाद में अंडरपास बंद
    Next Article मायावती ने 6 घंटे पहले अखिलेश को कह दिया हैप्पी बर्थडे, लगने लगे कयास

    Related Posts

    कंक्रीट मिक्सिंग ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक घंटे रहा सड़क जाम

    June 9, 2026

    शक्ति ऊर्जा महोत्सव का हुआ आयोजन, अतिथियों ने किया भव्य उद्घाटन।

    June 9, 2026

    जनता दरबार से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कंक्रीट मिक्सिंग ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक घंटे रहा सड़क जाम

    शक्ति ऊर्जा महोत्सव का हुआ आयोजन, अतिथियों ने किया भव्य उद्घाटन।

    जनता दरबार से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    जयदा सुवर्णरेखा नदी में जमशेदपुर के डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने शव निकाला

    चांडिल कॉलेज में कुड़मालि पढ़ाई शुरू करने की मांग

    पुण्यतिथि पर बिरसा स्पोर्टिंग क्लब ने धरती आबा को किया नमन

    कांड्रा चेक पोस्ट पर डीटीओ के नेतृत्व में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

    सब पोस्ट आँफिस बोलानी मे आधार कार्ड संबंधित कार्य बंद पड़ा है,क्षेत्रवासी हो रहे परेशान

    बीडीओ, सीओ की उपस्थिति में आयोजित ग्राम सभा में बहिष्कार संबंधी शिकायत का हुआ निपटारा, आरोप वापस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.