Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मायावती ने 6 घंटे पहले अखिलेश को कह दिया हैप्पी बर्थडे, लगने लगे कयास
    Headlines उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

    मायावती ने 6 घंटे पहले अखिलेश को कह दिया हैप्पी बर्थडे, लगने लगे कयास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मायावती ने 6 घंटे पहले अखिलेश को कह दिया हैप्पी बर्थडे, लगने लगे कयास
    यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन है. बधाई देने का सिलसिला जारी है. बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने भी ट्वीट कर उन्हें हैप्पी बर्थडे कहा है. विरोधी होने के बावजूद सामान्य शिष्टाचार में ये ज़रूरी भी है. वैसे जो लोग बहनजी को जानते हैं उन्हें ये भी पता है कि मायावती की राजनीति में सामान्य शिष्टाचार की गुंजाइश कम होती है. मायावती ने ट्वीट कर अखिलेश यादव को शुभकामनाएं दी हैं. ये ट्वीट सवेरे 8:30 बजे का है. उनके ट्विटर के टाइमलाइन पर पिछले साल के हैप्पी बर्थ डे का ट्वीट भी है. दोनों ट्वीट को ध्यान से देखने पर कुछ विशेष फर्क नज़र नहीं आता. शब्द और भावना भी एक जैसे हैं. पर सबसे बड़ा अंतर तो टाइमिंग का है. मायावती ने पिछले साल अखिलेश को जन्म दिन की बधाई दोपहर में दी थी.

     

     

     

    पिछले साल के मुकाबले में ठीक 6 घंटे पहले. अब इस टाइमिंग के भी मायने निकाले जा रहे हैं. कुछ लोग कह सकते हैं कि बाल की खाल निकाली जा रही है. पर राजनीति में संकेतों को ऐसे ही पढ़ा जाता है. लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर में सक्रियता बढ़ गई है. राजनीतिक समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं.बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता के बीच यूपी में भी बिहार की तरह महा गठबंधन बनाने की चर्चा ज़ोर पकड़ रही है. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं. बीजेपी अपने सामाजिक समीकरण के कारण यहां बड़ी राजनीतिक ताक़त बनी हुई है. विपक्ष के नेताओं का मानना है कि बीजेपी से मुक़ाबले के लिए सबको साथ आना चाहिए. अभी तक तो समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आरएलडी के बीच गठबंधन पर बातचीत जारी है. अब इसमें बीएसपी को भी शामिल किए जाने की बात शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के सांसद शफ़ीक़ुर रहमान बर्क ये मांग सार्वजनिक रूप से कर चुके हैं.

     

     

    कांग्रेस के अंदर भी कई नेता बीएसपी को गठबंधन में लाने की वकालत कर रहे हैं. मायावती की पार्टी के लोग भी यही चाहते हैं. ओम प्रकाश राजभर ने भी कहा है कि अगर मायावती भी विपक्षी गठबंधन में आती हैं तो फिर उनका भी समर्थन है. मायावती अब तक इस मुद्दे पर ख़ामोश हैं. लेकिन आज के उनके ट्वीट क्या बदलते राजनैतिक रिश्तों के संकेत दे रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article चार्जर चोरी को लेकर कतरास में दो समुदायों में हिंसक झड़प , तोड़फोड़ और बमबाजी , धारा 144 लागू
    Next Article महाराष्ट्र बस हादसा: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देगी शिंदे सरकार

    Related Posts

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    July 25, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.