Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के समय में बदलाव,अटारी बॉर्डर पर उमड़ा सैलाब
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के समय में बदलाव,अटारी बॉर्डर पर उमड़ा सैलाब

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: विंग कमांडर अभिनंदन की स्वदेश वापसी को लेकर वाघा बार्डर पर लोगों का सैलाब उमड़ रहा है. हालांकि उनके स्वदेश वापसी के समय में बदलाव किया गया है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अब उनकी स्वदेश वापसी पाकिस्तानी समयानुसार 3 से 4 बजे के बीच होगी. पहले बताया गया था कि अभिनंदन दोपहर बाद 2 बजे तक बाघा बार्डर पर पहुंच सकते हैं. पाक सेना विंग कमांडर अभिनंदन को वाघा बॉर्डर तक ले जाएगी. पाक सेना उन्हें वहां भारतीय उच्चायुक्त के प्रतिनिधि को सौंपेगी. अटारी बॉर्डर पर अभिनंदन के लौटने से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. मीडिया को बॉर्डर से तकरीबन एक किलोमीटर पहले कस्टम पोस्ट (आईसीपी) के बाहर रोका गया है. उन्हें यहां से आगे जाने की इजाजत नहीं है. इस दौरान पाकिस्तान से रोजाना आने वाली बस भारत पहुंची और उसे कड़ी सुरक्षा में निकाला गया. अभिनंदन का स्वागत करने के लिए अटारी संयुक्त जांच चौकी (जेसीपी) पर में भारी संख्या में लोग जुटे हैं. अटारी में लोगों का सुबह छह बजे से ही पहुंचना शुरू हो गया और सुबह नौ बजे तक लोगों का हुजूम उमड़ आया. अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंचे अमृसतसर के रहने वाले जितेंद्र ने कहा, “हम यहां अपने देश के नायक की घर वापसी पर उसका स्वागत करने के लिए आए हैं. हम उसका भव्य स्वागत करेंगे. उसने हवाई लड़ाई में बहुत बहादुरी दिखाई और पाकिस्तानियों के कब्जे में होने के बाद भी दिलेरी दिखाई. ढोल के साथ पहुंचे मंजीत सिंह ने कहा, विभिन्न मौकों पर कई हस्तियां और गणमान्य लोग अटारी सीमा पर आते रहते हैं लेकिन आज एक सच्चा नायक आ रहा है. हम उसका ढोल और भांगड़ा के साथ गर्मजोशी से स्वागत करेंगे.

    अभिनंदन के माता-पिता, एयर मार्शल एस. वर्थमान (सेवानिवृत्त) और मां शोभा वर्थमान जो एक डॉक्टर हैं उनका गुरुवार शाम चेन्नई से नई दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट में यात्रियों द्वारा उत्साहवर्धन किया गया. दोनों के बेटे के स्वदेश वापसी के मौके पर अटारी में होने की उम्मीद है. 35 वर्षीय विंग कमांडर जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी वायुसेना के जेट विमानों द्वारा उनके मिग-21 बाइसन फाइटर जेट को निशाना बनाए जाने के बाद पाकिस्तानी बलों की पकड़ में आ गए थे. सूत्रों ने कहा कि पायलट को पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा रावलपिंडी से लाहौर लाने की संभावना है और शुक्रवार दोपहर जेसीपी लाने से पहले जिनेवा कन्वेंशन के नियमों के तहत रेड क्रॉस (आईसीआरसी) की अंतर्राष्ट्रीय समिति को सौंपे जाने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाना युद्ध विनाशक हैं
    Next Article अभिनंदन की वतन वापसी का इंतजार, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.