Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हथियाडीह इंडस्ट्रियल पार्क में निर्माणाधीन नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मजदूरों पर लगाया छेड़खानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बीती रात धावा बोल दिया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हथियाडीह इंडस्ट्रियल पार्क में निर्माणाधीन नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मजदूरों पर लगाया छेड़खानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बीती रात धावा बोल दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत हथियाडीह इंडस्ट्रियल पार्क में निर्माणाधीन नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मजदूरों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बीती रात धावा बोल दिया. मामला इतना बिगड़ा कि सैकड़ों की संख्या में ग्रमीण हरवे- हथियार के साथ कैंपस में दाखिल हो गए और छेड़खानी के आरोपियों को ढूंढने लगे. उधर मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस दल- बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले को सुलझाने में जुट गई, मगर तबतक हालात बेकाबू हो चुके थे. उसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर, चांडिल एसडीपीओ, गम्हरिया बीडीओ सहित आधा दर्जन थानेदार लाव- लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह ग्रामीणों के आक्रोश को शांत कराने में जुट गए. हालांकि उग्र ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी.

     

     

    वैसे गनीमत रही कि किसी तरह से गार्ड को बचाया जा सका. बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम हथियाडीह की पांच- छः महिलाएं काम से लौट रही थी. इस दौरान निर्माणाधीन अस्पताल के कुछ मजदूरों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी कर दी. नाराज महिलाएं जब अस्पताल के गेट पर पहुंची तो गार्ड ने अंदर प्रवेश करने से मना कर दिया. उसके बाद महिलाएं उग्र हो गयी और गांव में जाकर इसकी जानकारी दी. उसके बाद सैकड़ों की संख्या में उग्र ग्रामीणों ने हरवे- हथियार के साथ परिसर को घेर लिया और देखते ही देखते उग्र हो गए. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त अस्पताल के निर्माण में मुर्शिदाबाद के मजदूरों से काम लिया जा रहा है, जो आए दिन सड़क पर आती- जाती महिलाओं एवं छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं. इनमें से ज्यादातर मजदूर नाबालिग हैं. इस दौरान जेबीकेएसएस के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए.

     

     

     

    घंटों चले मशक्कत के बाद देर रात पीड़ित महिला के आवेदन के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. उधर सभी घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. विदित हो कि हाल के दिनों में हथियाडीह के इंडस्ट्रियल पार्क में बन रहे कंपनियों और कंस्ट्रक्शन में जेबीकेएसएस लगातार दखलंदाजी करते देखे जा रहे हैं. जमना ऑटो का विवाद अभी थमा नहीं है कि एकबार फिर से नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. हंगामा की सूचना पर पहुंचे डीएसपी हेड क्वार्टर चंदन कुमार वत्स ने👍 बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. वहीं देर रात नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी एफआईआर दर्ज कराया गया है. वहीं ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर परिसर के बाहर डटे हुए हैं और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article बॉलीवुड एक्टर को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता,जानें कौन कौन है शामिल …….

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.