Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एचसीएल पर विषाक्त पानी छोड़ने का आरोप, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    एचसीएल पर विषाक्त पानी छोड़ने का आरोप, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड राखा कॉपर माइंस के द्वारा दूषित पानी को आसपास के नदी और नाला में डाले जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है इस मामले को लेकर रुवाम गांव के ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो के द्वारा एच सी एल प्रबंधन को पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि इन दूषित ओर विषाक्त पानी के नदी नाले में जाने के कारण ही जलीय जीव का नुकसान हो रहा है लोगों को चर्म रोग हो रही है पानी पीने लायक नहीं रहा है लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा हे।

    जानवर को भी नहाने में काफी दिक्कत हो रही है लोग पानी का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं साथ ही साथ उन्होंने एच सी एल कंपनी पर गंभीर आरोप लगाकर कहा कि कंपनी को बार-बार आवेदन देने के बावजूद एवं मौखिक रूप से से मना करने पर की माइन्स का विशाक्त पानी प्राकृतिक जल स्त्रोत में डाला रहा है जिसके कारण कई ग्रामिणों का चर्म रोग एवं जलीय जीव नष्ट से रहा है यह केवल पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन है बल्कि श्रमिकों के स्वस्थ्य और जल सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।

    अगर यही स्थिति रही तो यह और भी भयावह हो सकता है।

    ग्राम प्रधान ने नदी नाला में विषाक्त पानी डालना तुरंत बंद किया जाय और कम्पनी को अपने स्तर से जलासय का निर्माण करें एव वही माइन्स का दूषित पानी जमा करें।

    इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भी भारी नाराजगी है ग्रामीणों का कहना है कि एच सी एल कंपनी के द्वारा ग्रामीणों के जीवन से खिलवाड़ की जा रही है साथ ही साथ ग्रामीणों का कहना है कि एच सी एल कंपनी यहां संचालनकरे ना कि ठेका में माइंस को खनन करने का काम को दे।

    साक्षी ग्राम प्रधान ने कहा कि आसपास में काफी पेड़ भी काटी जा रही है जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है ग्राम सभा से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है पहले ग्राम सभा से अनुमति ले उसके बाद ही किसी प्रकार का काम यहां प्रारंभ किया जाए।

    उन्होंने बताया कि जीयाडा द्वारा रुवाम मौज में 90 एकड़ जमीन एच सी एल कंपनी के द्वारा लिया गया है लेकिन वह जमीन पूरी तरह से विवादित जमीन है पहले ग्राम सभा से उसे विवाद को खत्म करने के बाद ही वहां किसी प्रकार का निर्माण कार्य कराया जाए नहीं तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।

    ग्राम प्रधान ने इस मामले को लेकर घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी मुसाबनी सीओ एवं साउथवेस्ट माइनिंग लिमिटेड को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग किया हे। ग्रामीणों के द्वारा कंपनी के अधिकारी अभिषेक कुमार को हटाने की भी मांग की है जिससे यहां सही तरीके से कम हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाहरदाढ़ी गांव की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई मरम्मत की गुहार
    Next Article यूसील तुरामडीह माइंस में विस्थापितों का फूटा गुस्सा, पिंटू चाकिया पर अवैध वसूली के आरोप; आंदोलन की चेतावनी

    Related Posts

    20 लोगों की लैब से हजारों कर्मचारियों वाले यूसीआईएल तक, नेतृत्व अनुभव को लेकर क्यों उठ रहे सवाल

    May 12, 2026

    एएनएम स्कूल में लैंप लाइटिंग सेरेमनी आयोजित, छात्राओं को सेवा और अनुशासन का संदेश

    May 12, 2026

    पोटका में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    20 लोगों की लैब से हजारों कर्मचारियों वाले यूसीआईएल तक, नेतृत्व अनुभव को लेकर क्यों उठ रहे सवाल

    खर्च में कटौती: शरद पवार ने की ‘सर्वदलीय बैठक’ की मांग | राष्ट्र संवाद

    साधारण जीवन के असाधारण अर्थ: जब आदतें बन जाएँ राष्ट्रधर्म | राष्ट्र संवाद

    मोदी के ‘राष्ट्रहित का आह्वान’ में भी राजनीति क्यों? | राष्ट्र संवाद

    शहरपुर में ‘मातृ दिवस’ का विशेष आयोजन: मनीषा शर्मा | राष्ट्र संवाद

    नर्सिंग पेशे का सम्मान: नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार | राष्ट्र संवाद

    राष्ट्रपति मुर्मू ने 15 नर्सों को दिया ‘नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार’ | राष्ट्र संवाद

    3 मई 2026 का पंचांग: शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और 12 राशियों का सटीक राशिफल

    एएनएम स्कूल में लैंप लाइटिंग सेरेमनी आयोजित, छात्राओं को सेवा और अनुशासन का संदेश

    पोटका में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.