Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाइक की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बाइक की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बाइक की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

    पीड़ित परिवार को मुआवजा, नौकरी और रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

    हादसे का जिम्मेदार बाइक सवार गिरफ्तार

     

     

    तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर लोहरदगा में 60 साल के व्यक्ति की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बगडू हिल जाने वाली सड़क को जाम कर दिया है। सुबह 9:00 बजे से निंगनी गांव के सैकड़ो ग्रामीण सड़क जाम कर बैठे हुए हैं। गौरतलब है कि कल अपराहन अंतिम संस्कार से घर लौट के क्रम में निगनी नीचे टोली निवासी देवेंद्र साहू उर्फ़ टहरु एक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
    मृतक के पुत्र राजेश साहू ने सदर थाने में लिखित आवेदन में बाइक चालक राहत नगर लोहरदगा निवासी मोहम्मद इरशाद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
    पीड़ित परिवार को मुआवजा एक सदस्य को नौकरी की मांग पर अड़े हुए हैं।

     

     

    साथ ही ग्रामीणों की मांग है कि नगर पालिका क्षेत्र से सटे इस गांव से होकर गुजरने वाली बगडू हिल और पेशरार जाने वाली सड़क पर रफ्तार पर अंकुश लगाया जाए। इस सड़क पर गाड़ियां बेहद तेज और खतरनाक तरीके से चलती हैं जिसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले साल इस सड़क पर हादसों में चार जानें गई हैं।
    ग्रामीणों ने जरूरी स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की भी मांग की है। ताकि घटना को अंजाम देकर आरोपी बच न सकें।
    लोगों में काफी गुस्सा देखा गया। सड़क पर टायर जला कर लोग प्रदर्शन कर रहे थे। लोगों का कहना था कि हादसे के बाद बाइक सवार जब भागने लगे तो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया मगर कुछ लोग आए और उनसे उलझ गए और आरोपी बाइक सवार को भगा दिया।

     

     

    सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने और जाम हटाने के लिए सिविल एसडीओ अमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद, अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार, थाना प्रभारी अनिल उरांव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। सड़क जाम होने की वजह से लोहरदगा से पेशरार और
    बगडू से आवागमन प्रभावित हुआ है।
    सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हो गई है। पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार मुआवजा और सहायता देने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेम्को :गुरुद्वारा मेन रोड में फटा पाइप को करवाया ठीक
    Next Article अडानी-हिंडनबर्ग में आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, SEBI की जांच में दखल से इनकार

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.