दोहरी वर्षगाँठ पर भाजपा द्वारा निकाली गई विकास वाहन का बोलानी पंचायत मे भव्य स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बड़बिल (ओडिशा) केंद्र के मोदी नेतृत्व सरकार के 11वे साल पुरे होने एवं ओडिशा मे मोहन सरकार के 01साल पुरे होने के उपलक्ष्य पर दोहरी वर्षगांठ का जश्न मनाया जा रहा है। ओडिशा मे राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारा निकाली विकास वाहन निकाली गई ।विकास वाहन राज्य के हर पंचायत क्षेत्रो मे जाकर नागरिकों को दोनो सरकार के किए गए वायदे एवं जनहित के कार्यो को बताने का काम करेगी। इसी अभियान के तहत बीते गुरूवार को बोलानी ग्रामपंचायत पहुंची तो ग्रामीणों सह भाजपा सदस्यों ने भव्य स्वागत किया।ग्रामीण महिलाओ द्वारा ओडिया परंपरा अनुसार विकास वाहन का पुजा अर्चना किया गया। बाद मे पंचायत भवन मे एक कार्यक्रम आयोजित की गई थी,कार्यक्रम मे जपानी नायक – सासंद प्रतिनिधि जोड़ा प्रखंड पशुपालन विभाग ने उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र के मोदी सरकार ए्वं ओडिशा के मोहन माझी सरकार के द्वारा शुरू किए गए जनकल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जनता से जो वादे भाजपा द्वारा किया गया उसे पुरा किया जा रहा है।

