लगातार बारिश से नदियों से बहकर खेतों में पहुंचा कई क्विंटल मछली ग्रामीणों ने पकड़ी ,50 रुपया बाजार में बिका मछली
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : बीते 48 घंटा से लगातार हो रही बारिश भले ही कई लोगों को परेशानियों से रूबरू होना पड़ा लेकिन जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के हाथीविंदा पंचायत के भालुकडीह गांव के ग्रामीणों के लिए बारिश कमाई का साधन बन गया।गांव की बगल से गुजरती स्वर्णरेखा नदी से बहकर कई क्विंटल मछली खेतों में पहुंच गई जिसे ग्रामीणों ने जाल फेक का पकड़ी। जिसे गांव में घूम _ घूम कर 50 रुपया किलो ग्रामीणों ने बेच कर अच्छी कमाई की। इस मौके पर ढाई किलो की मछली भालुकडीह गांव के चित्र रथ सिंह,विष्णु महतो, विश्वनाथ महतो, मनींद्र नाथ महतो ने पकड़ी व ग्रामीणों का सौप दिया।

