जादूगोड़ा का गुर्रा नदी उफान पर, यूसिल कॉलोनी अलर्ट मोड पर, यूसिल डैम का पांच फाटक खुले
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा: बीते 48 घंटा से लगातार हो रही बारिश से जादूगोड़ा शिव मन्दिर के नीचे से गुजरने वाली गुरा नदी उफान है व खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खतरे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यूसिल डैम में लगे पांचों फाटक खोल दी गई है। जिससे मंदिर से सटे यूसिल कॉलोनी की चारदीवारी में नदी का पानी प्रवेश कर गया ।यहां बने छठ घाट का शेड को नदी का पानी आपने आगोश में ले लिया हुआ। फिलहाल यूसिल कर्मी अलर्ट मोड में है व लगातार नदी का बढ़ते जल स्तर पर नजर रखे हुए है।इसी तरह लगातार बारिश हुई तो नदी से सटे यूसिल कॉलोनी का बी टाइप का आधा दर्जन क्वाटर में बाढ़ का पानी घुसने से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल शिव मंदिर के आस _ पास रहने वाले कंपनी क्वाटर के कर्मचारियों की नींद उड़ गई है व ईश्वर की याद कर रहे है।

