Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के लिए अब 300 की जगह 250 का टिकट लगेगा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के लिए अब 300 की जगह 250 का टिकट लगेगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    काशी। बाबा विश्वनाथ धाम की व्यवस्था में दो बड़े बदलाव किए गए हैं. अब भक्तों को सुगम दर्शन के लिए 300 के बजाय 250 रुपये का टिकट लेना होगा. वहीं श्रद्धालु अब 200 ग्राम लड्डू केवल 120 रुपये में प्राप्त कर सकेंगे. काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिसर में जो भी प्रसाद विकता है, उसके मूल्य में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. पहले शहर में बिकने वाली मिठाई, प्रसाद के रूप में यहां बिकती थी. प्रसाद की शुद्धता, स्वच्छता, पवित्रता को लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ने यह निर्णय लिया कि प्रसाद का स्वयं निर्माण कराया जाएगा.

     

    सहकारी क्षेत्र के संस्थान बनारस डेयरी की फूड प्रोसेसिंग यूनिट में मंदिर प्रशासन प्रसाद का निर्माण खुद करवा रहा है. बाबा को चढ़ाए गए बेलपत्र के चूर्ण को मिलाकर प्रसाद बनाया जा रहा है. नई रेट लिस्ट के अनुसार श्रद्धालु अब 200 ग्राम लड्डू केवल 120 रुपये में प्राप्त कर सकेंगे.

    विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है. श्री विश्वेश्वर धाम में सभी भक्तों के साथ समान व्यवहार किया जाता है और सभी को वीआईपी माना जाता है. हमारे पास सभी के लिए समान सुविधाएं हैं. हालांकि कुछ भक्त मंदिर में अधिक समय बिताना चाहते हैं, इसलिए वे लाइन में प्रतीक्षा करते हैं और फिर परिसर में लंबे समय तक रुकते हैं. कभी-कभी भक्तों के पास व‍िमान या ट्रेन पकड़ने जैसी विशिष्ट समय की बाधाएं होती हैं. इसलिए उनका समय सीमित होता है. ऐसे में उनके दर्शन के लिए एक अलग लाइन की व्यवस्था की गई थी. उनके टिकट का मूल्य 250 रुपये तय किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 78,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा गोल्ड
    Next Article बम की झूठी धमकियों से परेशान यात्री व सुरक्षा एजेंसी, सख्त कदम उठाने की तैयारी में सरकार

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.