Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिवंगत बीजेपी सांसद भोला सिंह की पुत्रवधू ने गिरिराज सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    दिवंगत बीजेपी सांसद भोला सिंह की पुत्रवधू ने गिरिराज सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय. दिवंगत सांसद भोला सिंह की पुत्रवधू सह बछवारा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी वंदना सिंह ने सीधे-सीधे गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बेगूसराय gvके हर एक विधानसभा क्षेत्र को महलों में गिरवी रख दिया है. वंदना सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपने निजी स्वार्थ एवं एक व्यक्ति विशेष को प्रत्याशी बनवाने के चक्कर में बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ी फेरबदल करवा दी.

    वंदना सिंह ने कहा कि जब जिले में भाजपा की स्थिति मजबूत नहीं थी तब भाजपा चार सीट से चुनाव लड़ती थी. लेकिन अब जबकि भाजपा मजबूत स्थिति में है, तो भाजपा के खाते में सिर्फ 3 सीटें आई हैं. इतना ही नहीं तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र, जहां केंद्र सरकार के द्वारा 50 हजार करोड़ से भी अधिक की योजनाएं चल रही हैं, वह सीट भी जदयू के खाते में दे दी गई.

    गौरतलब है कि भोला सिंह की पुत्रवधू वंदना सिंह ने बेगूसराय के सदर विधानसभा से उम्मीदवारी को लेकर दावेदारी पेश की थी, लेकिन वंदना सिंह का आरोप है कि सांसद गिरिराज सिंह के द्वारा उम्मीदवारों की सूची में बड़ी फेरबदल की गई. फिलहाल बेगूसराय विधानसभा सीट से बीजेपी ने कुंदन कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है. और तो और सोशल मीडिया में भी एक पक्ष के लोगों के द्वारा गिरिराज सिंह के विरोध में कमेंट किए जा रहे हैं.

    2019 लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से सांसद बने गिरिराज सिंहबता दें कि लोकसभा चुनावों के दौरान खासे लोकप्रिय हुए गिरिराज सिंह बिहार में बीजेपी के बड़े नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री हैं. 2019 के लोकसभा चुनावों में वह बिहार के बेगूसराय से चुनावी मैदान में उतरे थे. उनका मुकाबला जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार से था. हालांकि सीट बदलने के बावजूद उन्होंने कन्हैया कुमार को भारी मतों के अंतर से पटकनी दी थी. चुनाव जीतने के बाद एक बार फिर उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिली. इससे पहले गिरिराज सिंह बिहार के नवादा से सांसद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूटी की डिक्की तोड़ बदमाशों ने उड़ाए एक लाख 15 हजार रुपए
    Next Article केन्द्र के तीनों कृषि कानूनों को बायपास कर अपना नया कानून बनायेगी राजस्थान सरकार

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.