Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टिकट न मिलने से आहत सपा नेता फूट-फूट कर रोए, कहा- आखिर रुपया जीत गया
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    टिकट न मिलने से आहत सपा नेता फूट-फूट कर रोए, कहा- आखिर रुपया जीत गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीतापुर. चुनावी दौर में हर पार्टी का नेता उम्मीद लगाए बैठा है कि उन्हें टिकट मिलेगा. लम्बे अर्से तक क्षेत्र का नेता बनने का सपना देख रहे नेता का यदि टिकट कट जाए तो जाहिर है यह काफी दिल दुखाने वाला होगा. चुनावी दौर में कई नेता ऐसे हैं जिनके टिकट कट रहे हैं. इनमें कुछ तो संभल गए हैं लेकिन कुछ ऐसे हैं जो काफी आहत हुए हैं. ऐसे ही एक सपा नेता है मनीष रावत. जब इनका टिकट कटा तो ये इतने आहत हुए कि अपने आंसू नहीं रोक पाए.

    दरअसल, सीतापुर में सिधौली विधानसभा से पूर्व विधायक मनीष रावत को टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी लेकिन सपा ने उनक टिकट काट दिया. इससे वे इतने दुखी हुए कि जनता के बीच जाकर रोए. जब ऐसा कुछ होता है तो आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चलता है. यहां भी ऐसा ही हुआ. रावत ने रोते रोते कहा कि पैसा जीत गया और सिधौली की जनता की मेहनत हार गई.
    उधर, विधायक मनीष रावत जनता के बीच भी लोकप्रिय हैं. जब उनको टिकट नहीं मिला तो उनके समर्थक भी खासे परेशान दिखे. पूर्व विधायक मनीष का टिकट कटने के बाद जनता भी आक्रोशित दिखाई दी. अपने नेता दर्द जनता से देखा नहीं गया और जनता ने पूर्व विधायक से किसी भी दल से चुनाव लड़ने की अपील की. गौरतलब है कि मनीष रावत पूर्व सांसद सुशीला सरोज के दामाद हैं. सपा ने सुशीला सरोज को मोहनलालगंज से प्रत्याशी बनाया है. वहीं, सपा ने हाथी का साथ छोड़कर साइकिल पर सवारी करने वाले डॉक्टर हरगोविंद भार्गव को सिधौली विधानसभा से सपा का प्रत्याशी बनाया है.

    यही कारण है कि जब मनीष को सूचना मिली की हरगोविंद भार्गव को सपा ने प्रत्याशी बनाया है तो उनका दर्द छलक उठा. जनता भी उनके कंधे से कंधा मिलाती दिखाई दी. सिधौली की जनता भी चाह रही थी कि मनीष को ही यहां से टिकट दिया जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरीट पेपर लीक मामले पर घिरी गहलोत सरकार, बीजेपी ने उठाई सीबीआई जांच करवाने की मांग
    Next Article महंगाई से राहत: सरसों तेल-तिलहन और सोयाबीन दाना के भाव में गिरावट

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.