Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अतीक अहमद से मुक्त कराई जमीन पर CM योगी ने किया भूमि पूजन, गरीबों के लिए बनेंगे घर
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    अतीक अहमद से मुक्त कराई जमीन पर CM योगी ने किया भूमि पूजन, गरीबों के लिए बनेंगे घर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज गरीबों के लिए घर का भूमिपूजन हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस जमीन पर गरीबों के लिए घर की आधारशिला रखी हैं जिस पर कभी माफिया और बाहुबली अतीक अहमद का कब्जा था. लेकिन योगी सरकार ने अतीक के इस अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया. जमीन को बाहुबली के कब्जे से छुड़ाया और अब उस पर 75 गरीबों के लिए सस्ते मकान बनेंगे. ये मकान तैयार होने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मिलेंगे.

    बता दें कि माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई जमीन करीब 1731 स्क्वायर मीटर है. इस जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कराया जा रहा है. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी अरबों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. साथ ही वह सभा को भी संबोधित करेंगे. फिर सीएम केपी कम्युनिटी सेंटर में कायस्थ पाठशाला स्थापना के स्वर्णिम 150 वें वर्ष का शुभारंभ करेंगे.

    गरीबों को योगी का गिफ्ट-

    माफिया अतीक अहमद से मुक्त कराई जमीन पर आशियाने, अवैध कब्जे से मुक्त जमीन पर 75 फ्लैट

    प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों गरीबों के घरों का भूमिपूजन

    पीएम आवास योजना के तहत घरों का निर्माण, 458.88 लाख रुपये की लागत से 75 फ्लैट

    एक फ्लैट की लागत करीब साढ़े छह लाख रुपये, केंद्र-राज्य की तरफ से ढाई लाख का अनुदान

    सिर्फ 3.5 लाख रुपये में गरीबों के लिए घर

    सीएम योगी रविवार दोपहर प्रयागराज और कौशांबी में रहेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह पहले कौशांबी जाएंगे. मंझनपुर में जन विश्वास यात्रा की सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह 60.51 करोड़ की 99 परियोजनाओं का लोकार्पण व 36 करोड़ की 39 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर
    Next Article एटीएम में विस्फोटक बांधकर उड़ाया, 16 लाख रुपये लेकर भागे चोर

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.