Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑफिस में आशिकी पड़ी मंहगी, कपड़े फटे, दौड़ा-दौड़ाकर हुई पिटाई
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    ऑफिस में आशिकी पड़ी मंहगी, कपड़े फटे, दौड़ा-दौड़ाकर हुई पिटाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. कई बार प्यार इतना सिर चढ़ जाता है कि लोग किस जगह पर हैं यहह भी भूल जाते हैं. ऐसा ही एक मामला राजधानी लखनऊ में देखने को मिला. जहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ऑफिस पहुंचा. मिलने तक तो ठीक था, लेकिन मौका पाकर जब दोनों ऑफिस में ही अश्लील हरकतें करने लगे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया. इस पर युवक ने उन्हें धमकाया तो ऑफिस वालों ने उसे मिलकर पीटना शुरू कर दिया. जब वह वहां से भागा तो कर्मचारियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा.दरअसल लखनऊ में टेढ़ी पुलिया के पास रहीम फल का ठेला लगाता है. वहां से कुछ दूरी पर ही उसकी प्रेमिका का ऑफिस है. ऐसे में वह अपनी प्रेमिका से मिलने वहां पहुंचा. इस दौरान जब दोनों को आसपास कोई नजर नहीं आया तो वे अश्लील हरकत करने लगा. इसी दौरान कार्यालय में काम करने वाली दो लड़कियां वहां आ गईं. ऐसी हरकत देख उन्होंने विरोध किया तो रहीम ने धमकाना शुरू कर दिया. इस दौरान कार्यालय के और लोग भी आ गए और बात बिगड़ने लगी. इसके बाद कर्मचारियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया. साथ ही संस्था की संचालिका आर्या शुक्ला भी वहां पहुंची और उन्होंने भी रहीम की पिटाई शुरू कर दी. इतने सारे लोगों को देख रहीम वहां से भागने लगा. इस पर कर्मचारियों ने उसके कपड़े फाड़े और सड़क पर ही उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारने लगे.

    ऑफिस कर्मचारियों का गुस्सा इतना बढ़ गया था कि वे रहीम को काफी बेरहमी से पिटने लगे थे. इससे राहगीरों ने समझाने की कोशिश की और मामले को पुलिस के पास ले जाने की बात कही. लेकिन कर्मचारियों ने बात नहीं मानी और पीटना जारी रखा. इस पर किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल होने के बाद एडीसीपी प्राची सिंह ने विकास नगर इंस्पेक्टर को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. पुलिस ने आरोपी चार महिलाओं समेत पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. इन सभी के खिलाफ शांतिभंग को लेकर कार्रवाई की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article वाणी कपूर ने बिकिनी पहनकर कराया बोल्ड फोटोशूट, दिखा ग्लैमरस अवतार

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.