Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश में कोरोना के खतरे को लेकर एडवाइजरी जारी, लखनऊ में लागू हुआ कोविड प्रोटोकॉल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में कोरोना के खतरे को लेकर एडवाइजरी जारी, लखनऊ में लागू हुआ कोविड प्रोटोकॉल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लखनऊ. कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही सरकार के निर्देश के बाद राजधानी लखनऊ में कोविड प्रोटोकॉल को लागू करवाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राजधानी के अस्पतालों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. अस्पतालों में अब बिना मास्क के मरीजों और तीमारदारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. कोविड प्रोटोकॉल के पालन के लिए अस्पतालों में अनाउंसमेंट कराकर जागरूक किया जा रहा है.

     

     

    बताया जा रहा है कि सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना 3 से 4 हजार मरीज आ रहे हैं. 80-90 मरीज इमरजेंसी में भर्ती किए जा रहे हैं. लिहाजा अब यह नई एडवाइजरी जारी की गई है. उधर लखनऊ पीजीआई में भी बिना मास्क के एंट्री नहीं होगी. कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए पीजीआई निदेशक ने ये निर्देश जारी किया है. नए आदेश के अनुसार मरीजों और तीमारदारों को मास्क पहनने पर ही एंट्री दी जाएगी. साथ ही स्वास्थ्यकर्मी और सफाई कर्मियों के लिए भी मास्क अनिवार्य कर दिया गया है.

     

    इस बीच रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर रैंडम कोविड टेस्ट का प्लान नई गाइडलाइन के बाद ही होगा. फिलहाल कोविड टेस्ट ऑन डिमांड जारी रहेगा. आज रात 12 बजे से लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2 प्रतिशत रेंडम कोविड टेस्ट होगा. विदेश से आने वाले 2 प्रतिशत यात्रियों का रेंडम कोविड टेस्ट होगा. सरकार की नई गाइडलाइन के हिसाब से रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर भी रैंडम कोविड टेस्ट का फैसला लिया जाएगा.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, लद्दाख और कश्मीर में शुरू हुआ चिल्ला-ए-कलां
    Next Article कोल्हान की सुर्खियां

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.