Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश निरन्तर विकास के नये क्षितिज की ओर अग्रसर हो रहा है : योगी आदित्यनाथ…..
    Breaking News उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश निरन्तर विकास के नये क्षितिज की ओर अग्रसर हो रहा है : योगी आदित्यनाथ…..

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaSeptember 22, 2021No Comments8 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश निरन्तर विकास के नये क्षितिज की ओर अग्रसर हो रहा है : योगी आदित्यनाथ…..
    –   ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित मिहिर भोज डिग्री काॅलिज में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का किया अनावरण…..                       – जनपदवासियों को दी 12.12 करोड़ रूपये की परियोजनाओं की सौगात……
    नोएडा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने जनपद गौतमबुद्धनगर भ्रमण के दौरान बुधवार को दादरी स्थित मिहिर भोज पीजी काॅलेज में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने  12.12 करोड़़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत राजकीय इण्टर काॅलिज दादरी, सद्भाव मण्डप, मिहिर भोज पीजी काॅलेज में तीन साईंस लैब का निर्माण की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत 14 विद्यालयों में एक-एक कम्प्यूटर लैब की स्थापना, ग्राम खटाना व आनंदपुर में सामुदायिक केन्द्र के निर्माण की परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इसी के साथ-साथ शादी अनुदान योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत ई-रिक्शा का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया गया।
    यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की तस्वीर व तकदीर बदलने का काम किया है तथा प्रदेश निरन्तर विकास के नये क्षितिज की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को अंगीकृत करते हुए उत्तर प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ तथा सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए पूर्ण रूप प्रतिबद्ध है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों विशेष रूप से किसानों, गरीबों, वंचितों, शोषितों एवं उपेक्षित वर्ग के साथ-साथ प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए साफ नीयत, सही विकास के संकल्प को साकार कर रही है। देश के सर्वाधिक विशाल आबादी वाले प्रदेश होने के बावजूद भी वैश्विक कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने में प्रदेश सरकार सफल रही है। उहोंने कहा कि कोविड नियंत्रण के लिए 3 टी माॅडल की सराहना पूरे देश के साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की है। प्रदेश सरकार जीवन के साथ जीविका बचाने में भी सफल रही। कोरोना नियंत्रण को प्रदेश सरकार के श्रेष्ठतम प्रयासों की सर्वत्र सराहना की जा रही है।
    उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों एवं विकासपरक तथा जनकल्याण के लिए उठाये गये कदमों से स्पष्ट है कि वर्तमान सरकार प्रदेश के आमजन के विकास, उसकी सुरक्षा और कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में अत्यन्त संवेदनशील है। वर्तमान सरकार मौजूदा चुनौतियों को अवसर में बदल कर प्रदेश का तेजी से विकास कर रही है।
    अच्छी सरकार सबके विकास के लिए काम करती है। पिछले साढे चार साल के अन्दर प्रदेश की तस्वीर बदली है। गांव हो या शहर, सभी जगह बिजली की समान रूप से आपूर्ति की जा रही है। सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समान रूप से जनता को मिल रहा है। प्रदेश की कानून/व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने एण्टी रोमियो स्क्वायड के साथ ही बेटियों की सुरक्षा के लिए 30 हजार महिला सिपाही की भर्ती की है। साथ ही, बेटियों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन सेवा को भी संचालित किया गया है। मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का कार्य किया जा रहा है। सरकार ने 42 लाख लोगों को प्रदेश में आवास उपलब्ध कराये हैं, बुजुर्गों एवं निराश्रित महिलाओं को सरकार पेंशन का लाभ दे रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकारी भर्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने साढ़े चार लाख सरकारी नौकरियां राज्य के युवाओं को देकर कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में उद्योग से जुडे़ लोगों के कल्याण के लिए ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना बनाई गयी है। इस योजना के तहत प्रत्येक जनपद के उत्पाद को चिन्हित करते हुये उसे विश्व प्रसिद्ध बनाने के साथ साथ जनपद के उद्योगिक विकास को मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा है।                           86 लाख किसानों का वर्ष 2017 में कर्ज किया माफ…. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 86 लाख किसानों का वर्ष 2017 में कर्ज माफ किया गया था तथा गन्ने का अवशेष बकाया भुगतान भी कराया गया है। वर्तमान पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही किसानों को उनके गन्ना बकाया का भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा। सरकार किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत किसानों को लाभान्वित कर रही है। सरकार नौकरी व रोजगार की संभावनाओं को लेकर प्रत्येक क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रही है।
    उत्तर प्रदेश में कोरोना का प्रभावी नियंत्रण एवं प्रबन्धन किया गया है। इस कार्य में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वाॅरियर्स, मीडिया कर्मियों व शासन-प्रशासन की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। कोरोना के प्रति हम सभी को सावधानी रखनी होगी। माफियाओं पर सख्त कार्यवाही करते हुए उनकी अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की गई है। इससेे प्रदेश में गरीब और व्यापारी अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। महिला पुलिस को मिशन शक्ति से जोड़कर सभी थानों व तहसीलों में महिला शिकायत बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां महिलाओं की समस्याओं का संवेदना के साथ समाधान महिला पुलिसकर्मी कर रही हैं।
          लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में किया जा रहा तकनीक का व्यापक प्रयोग….                         मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में तकनीक का व्यापक प्रयोग किया जा रहा है। सरकार ने सत्ता में आने पर राशन कार्डों का सत्यापन कराया। फर्जी राशन कार्डों को निरस्त कराकर वास्तविक पात्र लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराये गये। 80 हजार राशन दुकानों को पीओएस से जोड़ा गया। उन्होंने आगे कहा, आज हर गरीब अपने गांव में अथवा देश के किसी भी कोने में राशन प्राप्त कर सकता है। तकनीक के प्रयोग से गरीब को राशन मिलने के साथ ही सरकार को 1200 करोड़ रुपये की सालाना बचत हो रही है। प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में तकनीक का उपयोग करते हुए किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की सहूलियतें विकसित की हैं। एमएसपी के तहत किसानों से उनकी उपज की खरीद में ई-पॉप सिस्टम के उपयोग से भ्रष्टाचार पर रोक लगी है।
    पूर्व की सरकारों के मुख्यमंत्रियों में स्वयं के आवास बनाने के लिए होड़ लगती थी, उनमें एक प्रतिस्पर्धा चलती थी। लेकिन सुशासन को समर्पित विगत साढ़े चार वर्षों में हमने अपने आवास नहीं बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को मिलाकर 42 लाख से अधिक आवास गरीबों के लिए निर्मित करवाए।                                                      स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2.61 करोड़ व्यक्तिगत शौचालयों का कराया निर्माण….                                             मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2.61 करोड़ व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया है। उज्जवला योजना में 1.56 करोड़ निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए, वहीं सौभाग्य योजना में 01 करोड़ 38 लाख से अधिक निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। आयुष्मान भारत के तहत 06 करोड़ लाभार्थियों को स्वास्थ्य बीमा कवर तथा 03 करोड़ प्रवासी श्रमिकों को 02 लाख रुपये सामाजिक सुरक्षा गारण्टी दी गई है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रारम्भ से अब तक 02 करोड़ 53 लाख 98 हजार किसानों को 37,521 करोड़ रुपए हस्तान्तरित किया गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से 08 लाख 80 हजार स्ट्रीट वेण्डर्स लाभान्वित हुए हैं।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसमूह का यह भी आहवान किया कि प्रदेश और देश के विकास को और अधिक गतिशीलता के साथ आगे बढ़ने के लिए राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि बनाना होगा। जाति, धर्म, सम्प्रदाय तथा मन्तव्य से ऊपर उठकर सभी को राष्ट्रधर्म सर्वोपरि मानते हुये अपने दायित्व एवं कर्तव्यों को निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर देश की सुरक्षा पर कोई आंच आई तो हम सब सुरक्षित नहीं होंगे, इसलिए हम सभी को राष्ट्रधर्म सर्वोपरि रखना होगा। उन्होंने इस अवसर पर समाज की विकृतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से सामाजिक संगठनों का आहवान करते हुये कहा कि किसी भी कालखण्ड की विकृति को समाप्त करने के लिए उन्हें आगे आना होगा, जिससे समाज की विभिन्न विकृतियों को समाप्त किया जा सके।
    इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डाॅ महेश शर्मा,  राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, प्रभारी परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, विधायक नोएडा पंकज सिंह, दादरी तेजपाल नागर, जेवर धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मोहित बैनीवाल , जिलाध्यक्ष विजय भाटी, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, राजनीति क्षेत्र के सीनियर प्रतिनिधि एवं अधिकारियों में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह, पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठतम अधिकारीगण तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के लिए हुए रवाना इन 3 दिनों में वो 8 बड़ी मीटिंग में शामिल होंगे
    Next Article अपाची और पल्सर बाइक में जबरदस्त टक्कर, दोनों मोटरसाइकिल सवार की हालत गंभीर

    Related Posts

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    June 20, 2026

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    June 20, 2026

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.