Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश: वाराणसी में सपा नेता के घर पर गोलीबारी, एक बच्चा समेत छह लोग घायल
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: वाराणसी में सपा नेता के घर पर गोलीबारी, एक बच्चा समेत छह लोग घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2024Updated:July 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उत्तर प्रदेश: वाराणसी में सपा नेता के घर पर गोलीबारी, एक बच्चा समेत छह लोग घायल

    वाराणसी : वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र के मीरघाट मोहल्ले में हथियारबंद बदमाशों ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता एवं पूर्व पार्षद के घर पर गोलीबारी की। हमले में एक बच्चा सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

    इस मामले में संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

     

     

    पुलिस ने सोमवार को बताया कि सपा नेता विजय यादव के तहरीर पर पांच नामजद और 12 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

    उसने शिकायत के हवाले से बताया कि सोमवार को अंकित यादव और उसके साथियों ने रंजिश को लेकर सपा नेता विजय यादव के घर पर धावा बोल दिया और गोलीबारी भी की।

    शिकायत में कहा गया कि हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की नीयत से आये थे।

     

     

    सपा नेता ने बताया कि छह वर्षीय बच्चे निर्भय यादव की दाईं जांघ में और किरन यादव तथा दिनेश यादव के पैर में गोली लगी है तथा उनकी पत्नी रंजनी यादव के सिर में चोट लगी है।

    उन्होंने बताया कि धारदार हथियार से किए गए हमले में परिवार के उमेश यादव और शुभम उर्फ गोलू यादव भी घायल हुए हैं।

    पुलिस ने बताया कि घायलों का उपचार बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में कराया जा रहा है।

    उसने बताया कि प्राथमिकी में अंकित यादव, गोविंद यादव, साहिल यादव, शोभित शर्मा समेत पांच लोगों के नाम हैं। पुलिस ने बताया कि अज्ञातों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।

     

     

     

    पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इस मामले में कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में दशाश्वमेध थाना प्रभारी राकेश पाल को निलंबित कर दिया है।

    पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि पांच हमलावरों के खिलाफ नामजद और करीब 12 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

    उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को बधाई दी
    Next Article असम : मुख्यमंत्री ने नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन का स्वागत किया

    Related Posts

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    May 21, 2026

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.